आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं अक्सर अपनी सेहत का ठीक से ख्याल नहीं रख पाती हैं. ऑफिस का काम, घर की जिम्मेदारियां आदि के कारण वह ऐसी छोटी व आम आदतों का शिकार हो जाती हैं, जो आगे चलकर यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) जैसी समस्या का कारण बन सकती हैं. बार-बार होने वाला UTI न सिर्फ शारीरिक असहजता पैदा करता है बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी पर भी असर डालता है. इसलिए ये जानना जरूरी है कि आखिर महिलाओं को बार-बार यूरिन इन्फेक्शन क्यों हो जाता है और कैसे वह इससे बचाव कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें: गर्मियों में शरीर को ठंडक देने का काम करेगा बेल का जूस, सुबह नाश्ते में यूं करें तैयार
बार-बार UTI होने की वजह क्या है?
महिलाओं में बार-बार UTI होने का एक प्रमुख कारण शरीर में अच्छे बैक्टीरिया की कमी होना है. जब वजाइना और यूरिनरी ट्रैक्ट में मौजूद गुड बैक्टीरिया कम हो जाते हैं तो हानिकारक बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं. इसके अलावा कम पानी पीना, बार-बार पेशाब रोकना, टॉयलेट हाइजीन की अनदेखी और कमजोर इम्यूनिटी भी इस समस्या का कारण बन सकती है. कुछ महिलाओं में हार्मोनल बदलाव या एंटीबायोटिक दवाओं के ज्यादा इस्तेमाल से भी बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए शरीर के प्राकृतिक बैलेंस को बनाए रखना बेहद जरूरी होता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि कई मामलों में अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो संक्रमण किडनी तक पहुंच सकता है, जो गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है. इसलिए समय रहते इसके कारणों को समझना और सही बचाव अपनाना बहुत जरूरी है.
प्रोबायोटिक्स कैसे करते हैं UTI से सुरक्षा?
प्रोबायोटिक्स ऐसे अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो शरीर में माइक्रोबायोटा का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं. ये बैक्टीरिया यूरिनरी ट्रैक्ट की अंदरूनी परत को मजबूत बनाते हैं, जिससे हानिकारक बैक्टीरिया आसानी से शरीर में प्रवेश नहीं कर पाते. साथ ही प्रोबायोटिक्स सूजन को कम करने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करते हैं. नियमित रूप से दही, छाछ, और अन्य फर्मेंटेड फूड खाने से शरीर को प्राकृतिक रूप से ये गुड बैक्टीरिया मिलते हैं. इससे यूरिन इन्फेक्शन के कारण होने वाली जलन, दर्द और बार-बार संक्रमण होने की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
UTI से बचने के आसान और जरूरी उपाय
यूरिन इन्फेक्शन से बचने के लिए कुछ आसान आदतें अपनाना बहुत फायदेमंद हो सकता है:
- भरपूर पानी पिएं: दिनभर में पर्याप्त पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन और बैक्टीरिया यूरिन के जरिए बाहर निकलते रहते हैं, जिससे इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है.
- सफाई का रखें खास ध्यान: पर्सनल हाइजीन बनाए रखें और खासकर पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई में लापरवाही न करें.
- पेशाब रोककर न रखें: लंबे समय तक यूरिन रोकना बैक्टीरिया के बढ़ने का कारण बन सकता है.
- प्रोबायोटिक फूड को डाइट में शामिल करें: दही, छाछ और अन्य फर्मेंटेड चीजें खाने से शरीर में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं, अगर आर बार-बार इन्फेक्शन का शिकार हो जाते हैं, तो इन्हें अपनी डाइट में शामिल करें.
- इम्यूनिटी मजबूत रखें: हेल्दी डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाकर संक्रमण से बचाव किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: दिल में छेद कैसे हो जाता है? जानिए इस गंभीर समस्या के शुरुआती लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
5 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
6 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
8 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
10 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
11 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
13 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
13 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines