Eating Disorders: क्यो होता है Teenagers को ईटिंग डिसऑर्डर? चलिए जानते हैं इसके कारण और लक्षण
Edited By Pooja Attri

Eating Disorder
Edited By Pooja Attri

Eating Disorder
Eating Disorders in Teenager: अक्सर टीनएजर बच्चों का वजन बढ़ने लगता है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस उम्र में बच्चों को ओवर इटिंग की आदत हो जाती है। कई बार तो ओवर ईट करने की वजह से वेट गेन होने के साथ-साथ बच्चों का पेट भी खराब हो जाता है। जिससे उनको खाने से पहले और बाद में उल्टी आने की भी शिकायत हो जाती है।
इसकी वजह से बच्चों की फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। दरअसल इसका एक कारण ईटिंग डिसऑर्डर भी हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको ईटिंग डिसऑर्डर के कारण और लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसको आप अपने बच्चे में सही समय पर पहचान कर उनका सही इलाज कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं ईटिंग डिसऑर्डर के कारण और लक्षणों के बारे में-
एक हेल्थ संसधान के मुताबिक ईटिंग डिसऑर्डर के कई प्रकार होते हैं, जिनमें एनोरेक्सिया नर्वोसा, बुलिमिया नर्वोसा और बिंज ईटिंग करना प्रमुख कारणों में से हैं। इन कारणों में बच्चे की खाने की हैबिट्स और नेचर में काफी चेंजिस देखने को मिलते है।
ईटिंग डिसऑर्डर के कई सारे लक्षण देखने को मिलते हैं, जिनमें बच्चों की खाने की आदतें पहले से ही बदल जाती हैं। अगर आपका बच्चा एक वक्त में बहुत ज्यादा खाता है और दूसरे वक्त में बिल्कुल भी नहीं खाता है तो ये ईटिंग डिसऑर्डर का एक प्रमुख कारण हो सकता है इसके अलावा भी इसके कई और लक्षण भी होते हैं, जो इस प्रकार हैं-
अभी पढ़ें – Blue Tea Health Benefits: डायबिटीज कंट्रोल के लिए रोजाना पीए ब्लू टी, मिलते हैं और भी कई जबरदस्त लाभ
अगर आपका बच्चा ईटिंग डिसऑर्डर से जूझ रहा है, तो आप इसके इलाज के लिए कॉग्निटिव बिहेवियर थेरेपी और कुछ एंटी डिप्रेसेंट दवाइयों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप सही मेडिकल ट्रीटमेंट और वक्त पर बच्चे को खाना खिलाकर भी बच्चों की इस समस्या को दूर कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: