Teacher’s Psychology: आंध्र प्रदेश के विशाखापटम से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां 6 साल के बच्चे के माता-पिता का कहना है कि स्कूल की टीचर के पिटाई करने के बाद बच्चे की मौत हो गई है. इस बीच सोशल मीडिया पर स्कूल का वीडिया वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि बच्चे को टीचर ने थप्पड़ मारा जिसके बाद बच्चा टीचर के ऊपर ही गिर गया और उसकी मौत हो गई. बच्चे की सेहत को लेकर माता-पिता का कहना है कि बच्चा एक दिन पहले तक बिल्कुल ठीक था और उसे किसी तरह को कोई रोग या इंफेक्शन नहीं था. लेकिन, मृत्यु का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम ना होने के चलते अबतक सामने नहीं आया है. यह मामला मन में कई तरह के सवाल उठाता है. सवाल उठता है कि टीचर के बच्चे को इस तरह मारने के पीछे क्या वजह रही होगी, टीचर को मासूम पर इतना गुस्सा क्यों आया या उस समय क्या मानसिक स्थिति होगी. इस पर फोर्टिस अस्पताल और अडायु की कंसल्टेंट साइकाइट्रिस्ट डॉ. रिया गुप्ता से बात की तो उन्होंने बताया कि टीचर की मानसिक स्थिति (Mental State) क्या होती है या कौन से कारक हैं जो उन्हें इतना वायरलेंट बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें – ब्लड प्रेशर की दवा लेते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना है जरूरी, जानिए इन मेडिसिन के क्या हो सकते हैं
क्या रही होगी टीचर की मानसिक स्थिति
साइकाइट्रिस्ट ने कहा, “किसी घटना का एक वीडियो देखकर टीचर की मानसिकता की पुष्टि करना सही नहीं होगा. इसकी और खोजबीन के बाद ही पता चल सकता है. हालांकि, मनोविज्ञान (Psychology) कहता है कि कुछ टीचर बच्चे के व्यवहार पर कुछ कारणों के चलते बुरी तरह से रिएक्ट कर सकते हैं, ये कारण स्ट्रेस हो सकता है, अपना गुस्सा कंट्रोल ना कर पाना हो सकता है, उनकी अपनी कठोर मान्यताएं हो सकती हैं, काम की जगह का प्रेशर हो सकता है या उनकी खुद की परवरिश में हुई हिंसा हो सकती है. लेकिन, ये कारण किसी बच्चे को मारने का बहाना नहीं हो सकते हैं. यह अस्वीकार्य है और इसके बच्चे पर बुरे शारीरिक और मानसिक प्रभाव दिख सकते हैं.”
इतने गुस्से की क्या वजह हो सकती है
वीडियो में टीचर का गुस्सा साफ देखा जा सकता है. इसपर साइकाइट्रिस्ट ने बताया, “ऐसा लग सकता है कि किसी को गुस्सा अचानक आया है लेकिन इस गुस्से के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे थकान, फ्रस्ट्रेशन, कंट्रोल खो देने का डर या यह सोचना कि इससे बच्चे को उसकी सीख मिल जाएगी. यह एक वयस्क व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपने गुस्से पर काबू पाए, रुके, पीछे हटे, सपोर्ट ले और सुरक्षित तरह से प्रतिक्रिया.”
बच्चे को सिखाने के सुरक्षित तरीके भी हैं
डॉ. रिया गुप्ता कहती हैं, “बच्चे को नियम सिखाने के या डिसिप्लिन करने के ऐसे तरीके भी हैं जिनका आधार डर नहीं है. यह स्पष्ट अपेक्षाओं, शांति से की जाने वाली बातचीत, नेचुरल परिणाम और पॉजिटिव तरह से ही हो सकेगा. स्कूलों को टीचर की ट्रेनिंग करनी चाहिए, मेंटल हेल्थ सपोर्ट मुहैया करवाना चाहिए, सुरक्षित रिपोर्टिंग सिस्टम होना चाहिए, जीरो टोलरेंस चाइल्ड प्रोटेक्शन पॉलिसी होनी चाहिए. वयस्कों को पता होना चाहिए कि बर्नआउट के कारण, एग्जॉशन में या मेंटल हेल्थ (Mental Health) से जुड़ी दिक्कतों में कब प्रोफेशनल हेल्प लेना जरूरी है.
यह भी पढ़ें- मुंह के किस-किस हिस्से में होता है ओरल कैंसर? जानिए कैसे दिखते हैं लक्षण और किस तरह होती है जांच
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
50 mins agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
5 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
6 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines