Effects Of Eating Ghee Daily: खाना बनाने के लिए गाय का घी भी इस्तेमाल किया जाता है. कुछ लोग हर रोज घी अपनी डाइट में शामिल करते हैं, क्योंकि आयुर्वेद में इसे पोषक तत्वों से भरपूर और सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है. घी में हेल्दी फैट और कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने और शरीर को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. हालांकि, हर इंसान के लिए गाय का घी समान रूप से फायदेमंद नहीं होता. कुछ लोगों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए या डॉक्टर की सलाह के बाद ही खाना चाहिए. यह लोग कौन से हैं आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- रक्तदान करने के बाद क्या खाना चाहिए? जानिए आयरन से भरपूर फूड्स कौन से हैं
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए घी?
- हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोग- अगर आपका कोलेस्ट्रॉल स्तर पहले से ही अधिक है तो ज्यादा मात्रा में घी का सेवन करने से समस्या बढ़ सकती है. घी में सैचुरेटेड फैट होता है, जो कुछ लोगों में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है.
- दिल की बीमारी वाले लोग- दिल की बीमारी या हार्ट अटैक का इतिहास रखने वाले लोगों को बरतनी चाहिए. सैचुरेटेड फैट का सेवन हृदय स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है. अगर आप दिल मरीज अपने डॉक्टर से सलाह लेकर घी खाएं.
- मोटापे से परेशान लोग- गाय का घी कैलोरी से भरपूर होता है. एक चम्मच घी में काफी मात्रा में कैलोरी होती है, इसलिए जरूरत से ज्यादा घी खाने से वजन बढ़ सकता है. अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं या मोटापे से जूझ रहे हैं तो घी ना खाएं.
- फैटी लिवर वाले लोग- फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे लोगों को अधिक मात्रा में वसा होती हैं. हालांकि, सीमित मात्रा में घी हर इंसान के लिए हानिकारक नहीं होता, लेकिन फैटी लिवर के मरीजों को सलाह जरूर लेनी चाहिए.
कितनी मात्रा में खाएं घी?
हेल्दी लोगों के लिए कम गाय का घी सही माना जाता है, क्योंकि ज्यादा घी खाना से आपकी उम्र, शारीरिक गतिविधि, वजन और हेल्थ पर असर पड़ सकता है. इसलिए जरूरत से ज्यादा घी खाना फायदेमंद की बजाय नुकसानदायक हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- गले की खराश से राहत पाने के लिए करें शून्य मुद्रा, जानिए इसके अनेक फायदे
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
9 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
11 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
14 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
15 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines