Bahar se Khana Order Karne Ke Nuksan: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में खाना बनाने और खाने का ज्यादातर लोगों को वक्त नहीं मिल पाता. इसलिए लोग बाहर से खाना ऑर्डर कर लेते हैं और सिर्फ 10 से 15 मिनट के अंदर कहीं भी मांगवाकर खा लेते हैं. कभी-कभी ऐसा होना लाजमी है, लेकिन हर रोज होना हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसको लेकर एक्सपर्ट आचार्य मनीष जी का कहना है कि ऑनलाइन ऑर्डर किया हुआ खाना माइक्रोप्लास्टिक फैलता है. इससे कैंसर जैसी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप खाना घर का बना हुआ ही खाएं, क्योंकि बाहर का खाना हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- पैरों में सूजन आना कौन सी बीमारी के लक्षण हैं? यहां जानिए कैसे करें समय रहते समस्या की पहचान
ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के नुकसान | Side Effects of Eating Online Order Food
क्या ऑनलाइन किया हुआ खाना प्लास्टिक बन जाता है?
ऑर्डर किया हुआ खाना प्लास्टिक में बनता नहीं है, बल्कि गर्म होने या लंबे समय तक रखे रहने पर प्लास्टिक के हानिकारक रसायन खाने के अंदर आ जाते हैं. रोजाना इसे खाने से बहुत ही नुकसान होते हैं. अगर इसे माइक्रोवेव में गर्म किया जाता है तो इस दौरान सूक्ष्म प्लास्टिक और रसायन खाने में जाकर मिल जाते हैं.
कब बन सकता है कैंसर होने की वजह?
गर्म खाना होने की वजह- जब गर्म खाना प्लास्टिक के डिब्बे में आता है या उसे माइक्रोवेव में गर्म किया जाता है, तो गर्मी से प्लास्टिक के रसायन खाने में जाकर घुल जाते हैं और यह शरीर में जाकर कैंसर की वजह बनते हैं.
लंबे समय तक प्लास्टिक में रहना- घर तक खाना आते तक प्लास्टिक के कंटेनर में ज्यादा देर तक रहता है. ऐसा करने से यह रिसाव होता है और इसका सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है.
माइक्रोप्लास्टिक- खाना गर्म होने की वजह से खाने में प्लास्टिक के छोटे-छोटे कण मिल जाते हैं, जो आंतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. अगर आप रोजाना ऐसा कर रहे हैं तो आपको सोचने की जरूरत है.
प्लास्टिक से होने वाले नुकसान
- शरीर में हार्मोनल गड़बड़ी
- हार्ट संबंधी बीमारी
- कैंसर की बीमारी
- मोटापा के शिकार
- डायबिटीज होने का खतरा
- गैस या एसिडिटी होना
- पेट में दर्द जैसी समस्याएं
ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
- ऑनलाइन ऑर्डर करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि खाना प्लास्टिक के कंटेनर में बिल्कुल भी ना आए. इसके लिए आपको पहले ही कॉल करके बताना होगा.
- आप ईको फ्रेंडली डिब्बे का इस्तेमाल करने के लिए कहें और अगर पहले ही पूछ लिया जाएगा तो आप प्लास्टिक वाला खाना खाने से बच जाएंगे.
- खाना आने के बाद तुरंत शीशे के बाउल में पलट दें और खाने को गर्म करें. ऐसा करने से खाना कम दूषित होगा.
- प्लास्टिक के डिब्बों को माइक्रोवेव में कभी भी गर्म ना करें. इसके बजाय कांच या स्टील के कंटेनर का इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें- पेट में कैंसर होने से पहले दिखते हैं ये 5 लक्षण, एक्सपर्ट ने बताया समय पर पहचान करने के लिए क्या करना चाहिए
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
फेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
57 mins agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
3 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
18 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
19 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
20 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
22 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
22 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines