हर साल कई ऐसे बच्चे भी जन्म लेते हैं जिन्हें पैदाइशी बीमारी होती है या कोई परेशानी. अब तो दिल की बीमारी वाले बच्चे भी बहुत ज्यादा पैदा हो रहे हैं. इस तरह की बीमारियों को कंजेनाइटल हार्ट डिफेक्ट के नाम से जाना जाता है. यह बच्चों में पाए जाने वाली सबसे आम बीमारियों में से एक है. आजकल 100 में से 1 बच्चे को यह बीमारी हो रही है, लेकिन आखिर कुछ बच्चों में जन्म से ही दिल की समस्या क्यों होती है? हाल ही में ग्लैडस्टोन इंस्टीट्यूट में पब्लिक हुई एक एक नई रिसर्च ने इसके पीछे के कारण को पता लगाया गया है. वैज्ञानिकों का कहना है कि सिर्फ जीन में बदलाव ही नहीं, बल्कि DNA की 3D संरचना में गड़बड़ी भी बच्चों में यह बीमारी पैदा कर रहा है.
इसे भी पढ़ें- एंग्जायटी कम करने में योग या मेडिटेशन कितना असरदार? मेडिकल जर्नल की स्टडी से समझिए
DNA की 3D संरचना क्या होती है?
DNA सिर्फ एक लंबी चेन नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा ब्लड सेल्स है, जिसे मोड़ा नहीं जाता है. इसी 3D संरचना की वजह से शरीर के अलग-अलग अंगों के लिए जरूरी जीन सही समय पर काम करने लग जाते हैं. अगर यह संरचना बिगड़ जाए, तो जरूरी जीन ठीक तरह से काम नहीं कर पाते हैं.
किस जीन का मिला संबंध?
रिसर्च में वैज्ञानिकों ने TBX5 नाम के जीन पर फोकस किया. यह जीन दिल की हेल्थ के लिए बेहद जरूरी माना जाता है. हालांकि, पहले यह माना जाता था कि TBX5 सिर्फ दूसरे जीन को कंट्रोल करता है, लेकिन नई स्टडी से पता चला कि यह DNA की 3D संरचना को सही रखने में भी अहम भूमिका निभाता है.
हर बच्चे में बीमारी अलग क्यों दिखती है?
एक दिलचस्प बात यह भी सामने आई कि एक ही जीन में बदलाव होने के बावजूद सभी बच्चों में एक जैसी समस्या नहीं होती. रिसर्च के मुताबिक, DNA की 3D संरचना में होने वाले बदलाव अलग-अलग सेल्स को अलग तरह से इफेक्ट कर सकते हैं.
क्या इससे इलाज में मदद मिलेगी?
वैज्ञानिकों का मानना है कि यह रिसर्च फ्यूचर में पैदाइशी पैदा होने वाले बीमार बच्चे की बीमारी का पता लगाया जा सकता है. हालांकि, यह अभी शुरुआती स्तर की रिसर्च है और इसका सीधा इस्तेमाल इलाज में होने में समय लग सकता है.
इसे भी पढ़ें- रात में तेज खर्राटे लेते हैं? एम्स की गाइडलाइन के मुताबिक कब इसे गंभीरता से लेना चाहिए
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
भारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
7 hrs agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
9 hrs agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
10 hrs agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
12 hrs agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
15 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
17 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
19 hrs agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
1 day agoशांति में भी कान में सुनाई देती है सीटी की आवाज? कहीं आपको टिनिटस तो नहीं!
1 day agoयूरिक एसिड बढ़ा तो शरीर के इन 5 हिस्सों में हो सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines