Raw Milk का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी! रोज पीने से दिल की सेहत पर क्या होता है असर?

Kachcha Doodh Peene Ke Nuksaan: अगर आपको भी कच्चा दूध पीने की आदत है तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए. कच्चा दूध फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसका सेवन आपको बीमार कर सकता है? दिल पर असर हो सकता है, लेकिन क्यों आइए जानते हैं.

Kachcha Doodh Peene Ke Nuksaan

दिल की सेहत पर क्या असर पड़ सकता है?Image Credit- Freepik

Raw Milk Side Effects: कच्चा दूध हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. स्किन से लेकर बालों के लिए लोग कच्चा दूध इस्तेमाल करते हैं. आजकल सोशल मीडिया पर भी कच्चा दूध पीने का ट्रेंड भी काफी बढ़ गया है. लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करने लगे हैं, लेकिन बिना किसी न्यूट्रिशियस या एक्सपर्ट की सलाह के पीना नुकसानदायक हो सकता है. उन्हें लगता है कि कच्चे दूध में ज्यादा पोषक तत्व और अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, लेकिन क्या यह आदत आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है? खासकर दिल की सेहत पर इसका क्या असर पड़ता है, यह जानना बेहद जरूरी है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि कच्चा दूध पीने के क्या नुकसान हो सकते हैं.  

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होता है Raw Milk?

Raw Milk वह दूध होता है जिसे उबाला नहीं किया गया हो. यानी दूध सीधे जानवर से निकालने के बाद उसी रूप में इस्तेमाल किया जाता है. इसमें प्राकृतिक फैट, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स मौजूद रहते हैं, लेकिन साथ ही हानिकारक बैक्टीरिया का खतरा भी बना रहता है.

दिल की सेहत पर क्या असर पड़ सकता है?

कच्चा दूध पीने से हेल्थ पर कई तरह से असर हो सकता है. इसलिए अगर आप इसका सेवन कर रहे हैं तो यकीनन डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

विज्ञापन

सैचुरेटेड फैट बढ़ा सकता है खतरा- कच्चे दूध में फैट ज्यादा हो सकता है. अगर रोज कच्चे दूध का सेवन किया जाए तो शरीर में सैचुरेटेड फैट बढ़ सकता है. इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का खतरा रहता है, जो हार्ट डिजीज की वजह बन सकता है।
इंफेक्शन दिल तक पहुंचना- कच्चे दूध में ई-कोलाई, साल्मोनेला और लिस्टेरिया जैसे होते हैं और कई बार यह शरीर में पैदा हो जाते हैं. अगर ध्यान ना दिया जाए तो परेशानी बढ़ जाती है.
हाई BP की समस्या- अगर शरीर बार-बार इंफेक्शन से जूझता है तो सूजन और तनाव बढ़ सकता है. यह स्थिति ब्लड प्रेशर को इफेक्ट कर सकती है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता. 

इसे पीने से क्या फायदे हो सकते हैं? 

कच्चा दूध पीने से हेल्थ को फायदा भी हो सकता है. इसमें मौजूद एंजाइम और प्रोबायोटिक्स पाचन को बेहतर बनाते हैं. साथ ही, कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन B हेल्थ को कई तरह से फायदा देने का काम करते हैं. हालांकि, इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ