आज के वक्त में लोगों ने अपनी लाइफस्टाइल को इतना खराब कर लिया है कि शरीर अंगों का घर कम बीमारियों को अड्डा बनता चला जा रहा है. आप गौर करेंगे कि आज के वक्त में किसी फिट आदमी को ढूंढना रेगिस्तान में पानी मिलना जितना मुश्किल हो गया है. बड़ी संख्या में लोग ऐसे हैं, जो दिल की बीमारी, मोटापा, शुगर की समस्या से पीड़ित है. इसी में एक समस्या जो सबसे ज्यादा लोगों को परेशान करती है और अपना शिकार बना रही है, वह है फैटी लिवर की समस्या. इस समस्या को लेकर माना जाता रहा है कि फैटी लिवर उन्हीं को होता, जो शराब का सेवन करते हैं, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है, शराब को हाथ तक नहीं लगाने वाले युवा जिनकी उम्र भी कम होती है, वह भी इस समस्या का तेजी से शिकार हो रहे हैं. आइए जानते हैं क्यों.
यह भी पढ़ें: लिवर की बीमारी में खुजली क्यों होती है? ILBS से जानें कारण और कब दिखाना चाहिए डॉक्टर को
क्या है नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर?
नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर Non-Alcoholic Fatty Liver Disease (NAFLD) एक ऐसी स्थिति है जिसमें शराब का सेवन न करने के बावजूद लिवर में जरूरत से ज्यादा चर्बी जमा हो जाती है. इस स्थिति की सबसे खतरनाक बात ये होती है कि, इसके शुरुआती चरण में आमतौर पर कोई खास लक्षण दिखाई नहीं देते, साथ ही अक्सर लोगों को मालूम ही नहीं चलता है कि उनके लिवर पर फैट जमा हो रही है, जिसके बाद समस्या गंभीर होती जाती है और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है.
युवाओं में किन-किन कारणों से हो सकता है फैटी लिवर?
ILBS द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, फैटी लिवर बीमारी के आम जोखिम कारण हो सकते हैं, इनमें;
- डायबिटीज
- ज्यादा वजन/ मोटापा
- हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
- डिस्लिपिडेमिया
- मेटाबोलिक सिंड्रोम (नीचे दी गई सूची में से कोई भी 3 स्थितियां: इंसुलिन रेजिस्टेंस/डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, पेट का मोटापा, हाई ट्राइग्लिसराइड लेवल और कम HDL-कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ा सकती है).
- जेनेटिक कारण
- अस्वस्थ खानपान
- सुस्त जीवनशैली यानी फिजिकल एक्टिविटी की कमी
फैटी लिवर की समस्या में ऐसे दिखते हैं संकेत
शुरुआती स्टेज में ज्यादातर लोगों में कोई लक्षण नहीं दिखते, लेकिन कुछ लोगों में नीचे दिए गए स्थितियों में दिखाई दे सकते हैं.
- पेट में दर्द का बना रहना
- बहुत ज्यादा थकान
- भूख न लगना
- जी मिचलाना
कैसे खुद को रखें फैटी लिवर की समस्या से दूर
फैटी लिवर की बीमारी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है अपनी सेहत का ध्यान रखें, इसके लिए वजन सही बनाए रखें. अगर वजन ज्यादा है या मोटापा है, तो धीरे-धीरे वजन कम करने की कोशिश करें. इसके साथ ही, हेल्दी डाइट लें, नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, शराब का सेवन बंद करें, डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं लें. हालांकि, अगर को फैटी लिवर हो गया है, तो आपको क्या करना चाहिए इसके बारे में भी ILBS ने जानकारी दी है. ILBS के अनुसार, वजन कम करें, हेल्दी खाना खाएं जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, सलाद और ज्यादा फाइबर वाला खाना खाएं. इसके साथ ही, फिजिकल एक्सरसाइज करें, शराब से दूर रहें और फैटी खाना खाने से बचें.
यह भी पढ़ें: शरीर में जमा हो सकता है कॉपर, जानिए क्या है Wilson Disease और इसके खतरनाक संकेत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
6 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
6 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
8 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
10 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
11 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
13 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
14 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: ILBS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines