Underweight Risks: बढ़ते वजन के खतरों को लेकर अक्सर बात की जाती है और गिनाया जाता है कि मोटापा किन स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह बन सकता है. लेकिन, थोड़ा बहुत मोटा होना आपकी जिंदगी पर खतरा नहीं है मगर बहुत ज्यादा पतले होने पर जान भी जा सकती है. यह कहना है हालिया दानिश स्टडी का. स्टडी में 85,000 वयस्कों को ट्रैक किया गया और देखा गया कि जिन लोगों का BMI यानी बॉडी मास्क इंडेक्स 18.5 से नीचे है उन्हें मृत्यु का खतरा मध्य वर्ग और ऊपर के आंकड़ों के लोगों से ज्यादा है. इस नई रिसर्च (Research) में कहा जा रहा है कि ट्रेडिशनल हेल्दी बॉडी मास्क इंडेक्स रेंज गलत हो सकती हैं क्योंकि BMI के अनुसार जिन लोगों को ओवरवेट (Overweight) कहा जा रहा है स्टडी में उनके रिजल्ट्स कम BMI वाले लोगों की तुलना में बेहतर पाए गए हैं.
बहुत पतले होने पर जान का खतरा
स्टडी में पाया गया है कि मौत का खतरा 18.5 BMI से कम लोगों में सबसे ज्यादा है. ये वे लोग हैं जिनका वजन जरूरत से ज्यादा कम है. इसके अलावा, 20 से 22.4 BMI के लोगों में मौत का खतरा 27 प्रतिशत तक ज्यादा है. यह आंकड़े इसलिए भी चिंता का विषय हैं क्योंकि अबतक BMI चार्ट के मुताबिक, 18.5 से 24.9 वाले ग्रूप के लोगों को सबसे अच्छा बताया जाता है.
यह भी पढ़ें – क्या स्विमिंग करने से शरीर में घुसता है दिमाग खाने वाला अमीबा? जानिए इस Brain Eating Amoeba के लक्षण
थोड़ा ओवरवेट होना बहुत पतले होने से बेहतर क्यों है?
बहुत ज्यादा पतले होने से बेहतर थोड़ा बहुत ओवरवेट होना विज्ञान की दृष्टि से हमेशा बेहतर माना गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर में थोड़ा फैट रिजर्व होने का मतलब है कि शरीर बीमारियों से बेहतर तरह से लड़ सकता है, जैसे अगर कोई मरीज कैंसर (Cancer) के ट्रीटमेंट से गुजर रहा है जैसे कीमोथेरैपी तो उसका वजन घटना शुरू हो जाता है और साथ ही भूख में कमी आने लगती है. ऐसे में जिन लोगों के शरीर में पहले से फैट रिजर्व होता है उनका शरीर पहले की तरह काम करने में सक्षम होता है. वहीं, बहुत पतले व्यक्ति के शरीर में फैट कम होने से बॉडी के रिकवर करने की क्षमता कम हो जाती है और इससे जान का खतरा रहता है.
खाना ना खाने पर क्या होता है
व्यक्ति अगर बहुत ज्यादा पतले रहने के लिए खाना खाना कम कर देता है या छोड़ देता है तो बिना खाने के शरीर केटाबॉलिक स्टेट में आ जाता है जहां वो ब्रेन फंक्शनिंग के लिए जरूरी एनर्जी पाने के लिए टिशूज को ब्रेक करने लगता है. इस प्रोसेस में शरीर की सारी एनर्जी दिमाग को महत्व देने लगती है और शरीर के अन्य अंगों के काम पर असर पड़ता है.
रिसर्चर्स का क्या कहना है
रिसर्च को आधार बनाते हुए रिसर्चर्स का कहना है कि हो सकता है कि स्टडी जिन लोगों पर की गई है उनका वजन किसी बीमारी की वजह से कम हुआ हो और मृत्यु का खतरा उस बीमारी की वजह से हो ना कि वजन घटाने (Weight Loss) की वजह से. लेकिन, स्टडी इस बात पर जोर डालती है कि पतले होना हमेशा प्रोटेक्टिव नहीं है और एक्स्ट्रा वेट हमेशा खतरनाक नहीं है.
यह भी पढ़ें – बच्चे का बुखार कैसे चेक करना चाहिए? डॉक्टर ने बताया सही तरीका
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
छोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
7 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
10 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
12 hrs agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
15 hrs agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
1 day agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
1 day agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
1 day agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines