महिलाओं की आंतें क्यों होती हैं ज्यादा सेंसिटिव? रिसर्च में बताया इस हार्मोन की वजह से बढ़ती है समस्या

Gut Sensitivity In Women: इस रिसर्च में बताया गया है कि खाने की कुछ चीजें जैसे लहसुन, सेब, गेहूं और डेयरी प्रोडक्ट्स महिलाओं की आंतों को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं. खासतौर से उन महिलाओं को जिनका एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर ज्यादा है.

Hormonal Influence On Gut

महिलाओं की गट हेल्थ को लेकर किया गया है रिसर्च- Image Credit- Shutterstock

Hormonal Influence On Gut: अक्सर महिलाओं के पेट में दर्द, गैस बनने और ब्लीडिंग ज्यादा आने जैसी समस्याएं होती हैं. इन बीमारियों का स्तर पुरुषों की तुलना में ज्यादा होता है और महिलाओं में होने की वजह समझ नहीं आती है. लेकिन, आपको बता दें कि इसको लेकर एक रिसर्च की गई थी, जिसमें खुलासा किया गया है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को आंतें ज्यादा सेंसिटिव होती हैं. इसके पीछे कोई बीमारी नहीं बल्कि शरीर में हार्मोन एस्ट्रोजन का ज्यादा होना है. आइए इस लेख में जानते हैं कि महिलाओं की आंतें पुरुषों की तुलना में अधिक नाजुक क्यों होती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की गट हेल्थ को लेकर किया गया है रिसर्च 

यह रिसर्च महिलाओं की गट हेल्थ को लेकर है. इसमें खुलासा किया गया है कि महिलाओं की गट की नसें ज्यादा सेंसिटिव होती हैं. इसकी वजह से उन्हें दर्द, पेट में गैस बनना और बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

इस हार्मोन की वजह से बढ़ती है समस्या

रिसर्च के मुताबिक गट में होने वाली परेशानी एस्ट्रोजन की मात्रा ज्यादा होने की वजह से बढ़ती है. कहा जाता है कि यह हार्मोन बड़ी आंत में जाकर PYY के स्तर को बढ़ा देता है. इससे सेरोटोनिन का स्तर भी बढ़ जाता है और नसों पर प्रभाव पड़ता है. हालांकि, यह शोध चूहे पर की गई थी. 

विज्ञापन

डाइट और आंतों के सेंसिटिव होने के बीच में संबंध 

रिसर्च के मुताबिक कुछ चीजें ऐसी हैं जो आंतों की हेल्थ को प्रभावित कर रही हैं. इसमें कार्बोहाइड्रेट प्रोडक्ट्स, लहसुन, सेब, गेहूं और डेयरी प्रोडक्ट आदि शामिल हैं. रिसर्च के मुताबिक यह उन महिलाओं को प्रभावित करते हैं जिनका एस्ट्रोजन ज्यादा होता है. 

IBS और हार्मोनल कनेक्शन

इस रिसर्च में यह भी बताया गया है कि कैसे हार्मोनल गतिविधि, पाचन प्रक्रियाओं और नसों के रिस्पॉन्स एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. ऐसे में अगर इस एस्ट्रोजन को सही वक्त पर रोका जा सके तो पाचन से संबंधित होने वाली परेशानियों को रोका जा सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ