हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हार्ट पेशेंट्स के लिए क्यों भारी पड़ सकता है भैंस का दूध? मनीष आचार्य से जानें 5 बड़े कारण

Kin Logon Ko Dhains Ka Dudh Nahi Peena Chahiye: भैंस का दूध हर घर में पिया जाता है, क्योंकि ये पोषण से भरपूर होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ लोगों के लिए भैंस का दूध नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए अपनी हेल्थ कंडीशन के हिसाब से ही इसका सेवन करें और जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

विज्ञापन
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए भैंस का दूध- News24

Who Should Not Consume Buffalo Milk: दूध का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है. भैंस का दूध वैसे ही हेल्दी माना जाता है, लेकिन हर तरह का दूध हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद हो, यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं. खासतौर पर हार्ट पेशेंट्स को अपनी डाइट को लेकर ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. आयुर्वेद और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट मनीष आचार्य के मुताबिक, भैंस का दूध कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें फैट और कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है. अगर दिल से जुड़ी बीमारी है तो इसका सेवन सोच-समझकर करना चाहिए और अगर कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं वे 5 बड़े कारण, जिनकी वजह से हार्ट पेशेंट्स को भैंस का दूध सीमित मात्रा में पीने की सलाह दी जाती है.

इसे भी पढ़ें- सावधान दिल्ली! हवा में घुल रहा एक नया ‘जहर’, जानें क्या है ये बड़ा संकट और कितना खतरनाक?

भैंस का दूध किसे नहीं पीना चाहिए? Who Should Not Consume Buffalo Milk

भैंस का दूध वजन घटाने वाले लोगों को नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इसमें फैट की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है. इसे अगर डाइट में शामिल किया जाए, तो यह वजन घटाने में परेशानी बन सकती है. इसी तरह कॉलेस्ट्रॉल वाले लोगों के परेशानी हो सकती है और दिल के लिए फैट बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है.

विज्ञापन

दिल के मरीजों के लिए कैसा है भैंस का दूध | Buffalo Milk For Heart Patients

  • ज्यादा फैट बढ़ा सकता है कोलेस्ट्रॉल- भैंस के दूध में गाय के दूध की तुलना में ज्यादा फैट पाया जाता है. ज्यादा सैचुरेटेड फैट शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता है.
  • वजन बढ़ने का खतरा- भैंस का दूध काफी गाढ़ा और हाई-कैलोरी होता है. इसका ज्यादा सेवन वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है. मोटापा हार्ट डिजीज के सबसे बड़े रिस्क फैक्टर्स में से एक माना जाता है.
  • पाचन पर पड़ सकता है असर- कुछ लोगों को भैंस का दूध भारी महसूस होता है और इसे पचाने में ज्यादा समय लगता है. खराब डाइजेशन और पेट भारी रहने की समस्या हार्ट मरीजों की परेशानी बढ़ा सकती है.
  • ब्लड प्रेशर पर असर- अगर दूध के साथ ज्यादा चीनी या हाई-फैट चीजें ली जाएं तो यह ब्लड प्रेशर और हार्ट हेल्थ दोनों पर असर डाल सकता है. हार्ट पेशेंट्स को लो-फैट डाइट लेने की सलाह दी जाती है.

क्या हार्ट पेशेंट्स बिल्कुल दूध न पिएं?

ऐसा नहीं है कि हार्ट पेशेंट्स दूध बिल्कुल नहीं पी सकते. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सही मात्रा और सही प्रकार का दूध चुनना जरूरी होता है. कई मामलों में लो-फैट या टोंड दूध बेहतर ऑप्शन माना जाता है.

भैंस का दूध पीते समय किन बातों का रखें ध्यान?

  • सीमित मात्रा में सेवन करना
  • रात में ज्यादा मात्रा में ना पिएं
  • बिना जरूरत ज्यादा चीनी न मिलाएं
  • कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होने पर बरतें सावधानी

इसे भी पढ़ें- स्किन में खुजली के साथ दिख रहे हैं ये 5 संकेत? लिवर सड़ने का हो सकता है इशारा

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola