स्किन में खुजली के साथ दिख रहे हैं ये 5 संकेत? लिवर सड़ने का हो सकता है इशारा

Liver Kharab Hone Par Khujli Hona: लिवर हमारे शरीर का अहम हिस्सा है. ऐसे में अगर इसमें कुछ भी दिक्कत आए तो परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है. इसलिए अगर आपको खुजली के साथ-साथ कुछ बदलाव नजर आएं तो आपको बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.  

liver kharab hone par khujli hona
1 / 7
liver kharab hone par khujli hona

Liver Damage Symptoms: कई बार शरीर में होने वाली खुजली को हम एलर्जी समझ लेते हैं. वैसे भी गर्मियों में स्किन प्रॉब्लम होती रहती है. इसलिए ज्यादातर लोग खुजली को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है. कई बार खुजली होना और साथ में कई तरह के बदलाव नजर आना लिवर खराब होने का संकेत हो सकता है.  हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, जब लिवर ठीक से काम नहीं करता तो शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं, जिसका असर स्किन पर भी दिखाई देने लगता है. इसलिए अगर आपको ये संकेत नजर आएं तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.

विज्ञापन

खुजली क्यों होती है?

खुजली क्यों होती है? 2 / 7

ऐसा तब होता है जब लिवर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता और टॉक्सिन्स अंदर ही रहते हैं. इससे खून जमने लगता है और स्किन में जलन, खुजली या पीलेपन की समस्या शुरू हो जाती है

विज्ञापन

स्किन पीली पड़ना

स्किन पीली पड़ना 3 / 7

खुजली होने के साथ-साथ स्किन पीली नजर आए तो आपको सावधान होने की जरूरत है. यह पीलिया और लिवर खराब होने का संकेत हो सकता है. ऐसा शरीर में बिलीरुबिन बढ़ने की वजह से हो सकता है.

शरीर थका हुआ रहना

शरीर थका हुआ रहना 4 / 7

लिवर ठीक से काम न करे तो शरीर की एनर्जी प्रभावित होने लगती है. अगर आपको बिना ज्यादा काम किए हर समय थकान महसूस होती है तो यह चेतावनी हो सकती है.

विज्ञापन

पेट में सूजन और दर्द होना

पेट में सूजन और दर्द होना 5 / 7

लिवर डैमेज होने पर पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द, भारीपन या सूजन महसूस हो सकती है. कई लोगों में पेट में पानी भरने जैसी समस्या भी हो सकती है. इसलिए इन संकेतों को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.

पेशाब का रंग गहरा होना

पेशाब का रंग गहरा होना6 / 7

अगर पानी पीने के बाद भी पेशाब का रंग बहुत गहरा दिखे तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. यह लिवर की खराब सेहत का संकेत हो सकता है. अगर आपको ऐसा शक है तो डॉक्टर से तुरंत बात करें.

विज्ञापन

भूख कम लगना और वजन घटना

भूख कम लगना और वजन घटना7 / 7

लिवर की बीमारी में डाइजेशन इफेक्ट होने लगता है. इससे भूख कम लग सकती है और अचानक वजन घटने लगता है. अगर आपका वजन बिना किसी कारण के घट रहा है तो बिल्कुल भी इसे नजरअंदाज ना करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन