हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कम उम्र में दिल अचानक क्यों दे रहा धोखा? हेल्दी डाइट के बावजूद कहां हो रही गलती, AIIMS के कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया

Young Age Heart Attack Reasons: हार्ट अटैक का खतरा अब हर उम्र में है. यह बीमारी हेल्दी डाइट अपनाने के बाद भी युवाओं में देखी जा रही है, लेकिन इसके क्या कारण हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

विज्ञापन
हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज के बावजूद क्यों बढ़ रहा खतरा? Image Credit- Freepik and AI

अचानक खबर मिलती है कि अच्छे खासा हेल्दी इंसान अब इस दुनिया में नहीं रहा… वजह हमें बताई जाती है कि हार्ट अटैक आया था या अचानक सांस लेने में दिक्कत हो गई थी. हॉस्पिटल जाने से पहले ही दम तोड़ दिया और यह किसी बीमार इंसान के साथ नहीं होता, बल्कि हेल्दी इंसान भी इसका सामना कर रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर हेल्दी खाना और फिटनेस के बावजूद दिल पर खतरा क्यों मंडरा रहा है? इसको लेकर एम्स नई दिल्ली के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर अंबुज रॉय का कहना है कि आजकल युवाओं में हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामले काफी बढ़ गए हैं, जिसका सबसे बड़ा कारण अनहेल्दी लाइफस्टाइल है. युवा बहुत तेजी से खुद को अनहेल्दी चीजें में शिफ्ट कर रहा है और वो चीजें क्या हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही खाली पेट चाय पीने से क्या दिक्कतें हो सकती हैं? आज ही बदलें अपनी आदत

हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज के बावजूद क्यों बढ़ रहा खतरा?

डॉक्टर अंबुज रॉय से जब पूछा गया कि जो लोग एक्सरसाइज करते हैं और हेल्दी खाना खाते हैं, उन्हें भी हार्ट अटैक आ रहा है, इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि सिर्फ खान-पान को जिम्मेदार नहीं माना जा सकता. युवाओं में बढ़ते कार्डियक का खतरा स्ट्रेस, लाइफस्टाइल और दूसरी आधुनिक चीजें हैं. यानी केवल हेल्दी डाइट लेने से दिल पूरी तरह हेल्दी हो, यह जरूरी नहीं. 

विज्ञापन

तनाव को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी

पढ़ाई, गर्लफ्रेंड, जॉब या फिर करियर… स्ट्रेस किसी का भी हो सकता है. डॉक्टर इसी बात को जोर देते हुए कहते हैं कि युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के मामले मेंटल स्ट्रेस की वजह से भी देखे जा रहे हैं. आज युवाओं की जिंदगी में काम का दबाव, लंबे समय तक काम करना और लगातार तनाव आम हो गया है. ऐसे में सिर्फ सुबह कुछ देर एक्सरसाइज कर लेना और हेल्दी खाना खाना काफी नहीं होगा. 

सिर्फ जिम जाना ही काफी नहीं 

फिटनेस का मतलब सिर्फ जिम जाना या बॉडी बनाना नहीं है, बल्कि इसके साथ पूरे दिन की लाइफस्टाइल भी जरूरी है. आप अपना दिन कैसे और किन चीजों के साथ गुजारते हैं. ज्यादा समय तक बैठे रहना और अपनी सेहत से जुड़े जरूरी पैरामीटर पर ध्यान न देना भी एक कारण है. 

विज्ञापन

स्मोकिंग और अनहेल्दी चीजें खाना 

हेल्दी डाइट लेने के बावजूद अगर कोई इंसान तंबाकू, स्मोकिंग या दूसरी चीजें खा रहा है तो इससे हार्ट हेल्थ पर पड़ने वाले खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. यह सारी चीजें अटैक या दिल की बीमारियों को दावत देती हैं. 

जेनेटिक कारण भी हो सकते हैं जिम्मेदार

हर इंसान में हार्ट अटैक का जेनेटिक कारण भी हो सकता है. यही वजह है कि कम उम्र में भी किसी इंसान को दिल से संबंधी समस्या हो सकती है, भले ही वह बाहर से काफी फिट नजर आता हो. इसलिए परिवार में कम उम्र में हार्ट डिजीज का इतिहास रहा हो तो खुद का भी ख्याल रखें. बाकी खुद को दूसरी बीमारी से भी बचाएं और अगर डायबिटीज जैसी बीमारी है तो उसे कंट्रोल करके रखें.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- बरसात में चुपके से फैलता है चिकनगुनिया का खतरा! जानिए इस मच्छर के काटने के बाद शरीर में दिखते हैं कौन-कौन से लक्षण

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola