हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा? जानिए इस मौसम में क्या करने से बढ़ता है डर

Heart Attack Risk In Summer: अक्सर लोगों मानते हैं कि हार्ट अटैक का खतरा ज्यादातर सर्दियों में बढ़ता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि हार्ट अटैक मौसम देखकर नहीं आता, बल्कि कभी भी आ सकता है. गर्मी में इसके मामलों में बहुत बढ़ जाते हैं, आइए जानते हैं ऐसे कारण जो हार्ट अटैक को दावत देते हैं.

विज्ञापन
गर्मी में हार्ट अटैक आना. (IMAGE: AI)

Garmi Mein Heart Attack: भारत के कई राज्यों में गर्मी कुछ इस तरह पड़ रही है, जैसे आसमान से आग बरस रहा हो. देश के कई हिस्सों में पारा 42 के पार पहुंच चुका है और कई इलाकों का हाल ऐसा है कि दिन हो या रात गर्मी का एहसास कम ही नहीं हो रहा. ऐसी स्थिति में लू लगने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है. लू से बचने के लिए आप तरह-तरह की तैयारी कर ही रहे होंगे, लेकिन इस गर्मी के बीच हार्ट अटैक का भी खतरा पहले से ज्यादा बढ़ जाता है. आपको जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन ये सच है. हम आपको इस स्टोरी में हार्ट अटैक का कारण और ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे, जो गर्मी में हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा देते हैं.

गर्मी में क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा? Garmi Mein Heart Attack Kyu Aata Hai

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. तेज पसीना आने से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी हो सकती है, जिससे शरीर में पानी की कमी, ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव और खून गाढ़ा होने का खतरा बढ़ जाता है. इन्हीं सभी स्थितियों के कारण हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ा जाता है, खासकर उन लोगों में जिन्हें पहले से दिल की बीमारी, हाई बीपी या डायबिटीज की समस्या हो.

यह भी पढ़ें: चुपचाप महिलाओं की जिंदगी पर वार कर रही हैं पुरुषों की ये आदतें, तेजी से बढ़ रहा सर्वाइकल

विज्ञापन

किन कारणों और आदतों के कारण कभी भी आ सकता है हार्ट अटैक? Reason Behind Heart Attack In Summer

हार्ट अटैक आने के पीछे हमारी कुछ आदतें हो सकती हैं, जो गर्मी में इस समस्या के खतरे को कई गुना तक बढ़ा सकती है. इसमें;

विज्ञापन

ज्यादा गर्मी भी एक बड़ी वजह Garmi Mein Bp Control Kaise Karein

हालांकि, कई बार ज्यादा गर्मी के कारण भी हार्ट अटैक की स्थिति बन सकती है. ज्यादा गर्मी में रहने से शरीर का तापमान नियंत्रण प्रणाली में गड़बड़ी आ जाती है, जिससे ब्लड प्रेशर अचानक गिर सकता है, जिससे हार्ट अटैक का सकता है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप जब भी बाहर निकलें, तब हल्के कपड़े पहने, या जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकले, ठंडी जगहों पर रहें और अगर आप बीपी के मरीज हैं, तो दवाइयों का सेवन और डॉक्टर की सलाह लेते रहें.

विज्ञापन

पानी की कमी Dehydration Se Heart Attack Ka Khatra

गर्मी में अक्सर लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या यानी पानी की कमी का सामना करना पड़ता है. इसके पीछे ज्यादा पसीने का बहना, या पानी कम पीना हो सकता है. आमतौर पर ज्यादा पसीना आने के कारण शरीर से नमक और पानी की मात्रा तेजी से कम होने लगती है. ऐसे में पानी की कमी खून का गाढ़ा कर देती है, जिससे दिल को खून को पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसी स्थिति में कई बार हार्ट अटैक आ जाता है. इस समस्या से बचने के एक ही इलाज है कि आप दिनभर खूब पानी पिएं, नारियल पानी आदि ड्रिंक्स का सेवन करें ताकि शरीर में पानी का लेवल बना रहे.

विज्ञापन

जिम व ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी से भी बढ़ता है खतरा Summer Gym Workout And Heart Attack

गर्मियों में हार्ट अटैक आने की एक बड़ी वजह ज्यादा वर्कआउट करना और फिजिकली एक्टिव रहना हो सकता है. गर्मी में शरीर पहले से ही गर्म रहता है, ऐसे में ज्यादा वर्कआउट करने से शरीर का तापमान कंट्रोल करने का दबाव बढ़ जाता है, जो सीधा दिल की सेहत पर असर करता है. यही कारण है कि अक्सर लोगों को जिम करते वक्त, दौड़ते वक्त या खेल में हार्ट अटैक आ जाता है.

विज्ञापन

कैसे रखें अपने आप को सुरक्षित Garmi Se Bachne Ke Liye Heart Tips

लू और हार्ट अटैक से बचने के लिए जरूरी है कि आप सभी एडवाइजरी का पालन करें. पानी पीते रहें और अगर आप किसी तरह की दिल की बीमारी या शुगर आदि किसी बीमारी के मरीज है तो दवाइयों का सेवन वक्त पर करते रहें और डॉक्टर की सलाह लें. सही खानपान, बिना किसी वजह बाहर न निकलना और ठंडी जगहों में रहने से इन समस्याओं से राहत पाया जा सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: AC में सोने से क्या सच में कमजोर होने लगती हैं हड्डियां? जानिए क्यों शरीर में होने लगता है दर्द

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola