AC में सोने से क्या सच में कमजोर होने लगती हैं हड्डियां? जानिए क्यों शरीर में होने लगता है दर्द

AC को लेकर एक सवाल अक्सर लोगों के बीच सुनने को मिलती है कि, जो लोग AC में ज्यादा सोते हैं, उनकी हड्डियां कमजोर होने लगती है. आइए जानते हैं कितनी सच्चाई है इस दावे में.

AC Effect on Bones
1 / 8

उत्तर भारत में जिस हिसाब से गर्मी पड़ रही है, उसमें AC लोगों के लिए वरदान की तरह काम कर रहा है. दिन और रात में गर्मी इतनी ज्यादा हो जाती है कि जीना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में कई लोग दावे करते हैं कि ज्यादा AC में सोने से हड्डियां कमजोर होने लगती है, लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है, आइए इस स्टोरी में जानते हैं.  

विज्ञापन

राहत के साथ, मुश्किल में डाल सकता है AC

राहत के साथ, मुश्किल में डाल सकता है AC2 / 8

भीषण गर्मी में एयर कंडीशनर लोगों के लिए बड़ी राहत बन गया है. घर, ऑफिस और कार में AC का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. हालांकि लंबे समय तक ठंडी हवा में रहने से शरीर पर कुछ नकारात्मक असर भी पड़ सकते हैं. इसलिए AC का सही तरीके से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है, ताकि सेहत बनी रहे.

विज्ञापन

क्या AC सच में हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है?

क्या AC सच में हड्डियों को नुकसान पहुंचाता है?3 / 8

कई लोग मानते हैं कि AC की ठंडी हवा हड्डियों को कमजोर कर देती है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार यह पूरी तरह सच नहीं है. लंबे समय तक ठंडे माहौल में रहने से मांसपेशियों में जकड़न बढ़ सकती है, जिससे जोड़ों में दर्द और शरीर में अकड़न महसूस हो सकती है.

सांस की बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा

सांस की बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा 4 / 8

अगर AC की नियमित सफाई नहीं होती है तो इसके फिल्टर में धूल, बैक्टीरिया और फंगस जमा हो जाते हैं. ये गंदगी हवा के जरिए शरीर में पहुंच सकती है, जो

विज्ञापन

ड्राई स्किन और आंखों में जलन की समस्या

ड्राई स्किन और आंखों में जलन की समस्या5 / 8

लगातार AC वाले कमरे में रहने से हवा में नमी कम हो जाती है. इसका असर त्वचा पर दिखाई देता है और स्किन रूखी होने लगती है. कई लोगों को आंखों में जलन, खुजली और ड्राई आई की परेशानी भी हो सकती है, खासकर जो लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप इस्तेमाल भी करते हैं.

डिहाइड्रेशन की समस्या

डिहाइड्रेशन की समस्या6 / 8

AC में बैठे रहने के दौरान कई लोगों को प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर धीरे-धीरे पानी खोता रहता है. इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, ऐसी स्थिति में कमजोरी, सिरदर्द और थकान इसके सामान्य संकेत हो सकते हैं, इसलिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है.

विज्ञापन

रातभर AC चलाकर सोना क्यों हो सकता है नुकसानदायक?

रातभर AC चलाकर सोना क्यों हो सकता है नुकसानदायक?7 / 8

बहुत से लोग पूरी रात AC चलाकर सोते हैं, लेकिन सुबह उठने पर थकान महसूस करते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि बहुत ज्यादा ठंडा तापमान नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है. इससे गहरी नींद नहीं आती और शरीर पूरी तरह आराम नहीं कर पाता, इसलिए टाइमर लगाकर सोना चाहिए.

AC इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

AC इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान8 / 8

AC का तापमान बहुत कम न रखें और समय-समय पर कमरे की खिड़कियां खोलें ताकि ताजी हवा भी आती रहे. नियमित सर्विसिंग करवाएं, पर्याप्त पानी पिएं और लगातार घंटों AC में बैठने से बचें. सही इस्तेमाल से आप ठंडक भी पाएंगे और सेहत भी सुरक्षित रख सकेंगे.   अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. (Image: AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन