Kam Umar Mein Heart Attack Ana: आए दिन हम देखते हैं कि हार्ट अटैक से किसी न किसी की मौत हो रही है. अक्सर यह मामले चलते-फिरते, खाते-पीते इंसान के साथ ज्यादा देखने को मिलते हैं. पिछले कुछ सालों में हार्ट अटैक के मामले बहुत ही आम हो गए हैं. अब ज्यादातर लोगों की मौत का कारण हार्ट अटैक ही है, खासकर युवाओं की. इसमें सिर्फ आम लोग ही बल्कि बड़े नामी और फिट लोग नहीं शामिल हैं. हालांकि, यह बीमारी पहले बढ़ती उम्र से जुड़ी हुई मानी जाती थी, लेकिन अब 20 से 40 साल के युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रही है. आखिर इतनी कम उम्र में दिल की सेहत क्यों बिगड़ रही है और इसके पीछे कौन-सी आदतें सबसे बड़ी वजह बन रही हैं? योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि इसका सबसे बड़ा कारण हमारी गलत लाइफस्टाइल और खानपान है. अगर समय रहते आदतों को ना बदला गया, तो जोखिम और बढ़ सकता है.
इसे भी पढ़ें- स्टेज 1 जीभ कैंसर क्या है? जानिए क्या जीभ का कैंसर पूरी तरह ठीक हो सकता है या नहीं
कम उम्र में हार्ट अटैक के लक्षण
- सीने में दर्द होना
- पसीना आना
- उल्टी जैसा महसूस होना
कम उम्र में हार्ट अटैक के कारण
- अनहेल्दी खान-पान होना
- ज्यादा तनाव और चिंता लेना
- शारीरिक गतिविधि की कमी होना
- धूम्रपान और शराब का सेवन करना
- पूरी नींद ना लेना
- मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी की बीमारी होना
बाबा रामदेव ने बताया हार्ट अटैक से बचने के लिए क्या करना चाहिए
- बाबा रामदेव का कहना है कि हार्ट अटैक आने की कोई सीमा नहीं है, क्योंकि अब युवाओं की जिंदगी जीने का तरीका काफी बदल गया है, लेकिन अगर रोज योग या प्राणायाम किया जाए तो काफी हद तक इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.
- बाबा रामदेव का कहना है कि इस बीमारी से बचने के लिए जरूरी है कि शरीर सही तरह से काम करे, जिसके लिए आपको अपने आहार में बदलाव करने की जरूरत है. बाहर का खाना ना खाकर फ्रेश फल और साबुत अनाज खाने की कोशिश करें.
- खाने के बाद लगभग 20 मिनट तक चलें और अपने शरीर से अतिरिक्त चर्बी को घटाएं. इससे आप काफी हद तक इस बीमारी से बचे रहेंगे. हालांकि, आपको ज्यादा रात में खाने के बाद चलना है.
- आजकल के युवा नशे की आदत में अपना लीवर और किडनी भी खराब कर लेते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप खुद को इस आदत से बचाएं और धूम्रपान और शराब छोड़ने की कोशिश करें.
इसे भी पढ़ें- बैठे-बैठे पैर हिलाना चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने बताया ये आदत अच्छी है या बुरी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
3 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
6 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
7 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
9 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
10 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
13 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
13 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines