Heart Attack While Sleeping Symptoms: हार्ट अटैक के मामले बहुत ही आम हो गए हैं. अब ज्यादातर लोगों की मौत का कारण हार्ट अटैक (,Heart Attack) ही है और इसमें सिर्फ आम लोग ही बल्कि बड़े नामी और फिट लोग भी शामिल हैं. आए दिन हम देखते हैं कि हार्ट अटैक से किसी न किसी की मौत हो रही है. अक्सर यह मामले चलते-फिरते, खाते-पीते इंसान के साथ ज्यादा देखने को मिलते हैं. ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या हार्ट अटैक सोते वक्त (Heart Attack During Sleep) भी आ सकता है? अगर ऐसा है तो क्या संकेत देखने को मिलेंगे? इसको लेकर विस्तार से डॉक्टर प्रतीक चौधरी का कहना है कि नींद में कुछ लोगों को आ सकता है, ऐसे में हेल्थ पर ध्यान देना जरूरी है. बता दें डॉक्टर प्रतीक चौधरी सीनियर कंसल्टेंट, इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट हैं और आए दिन लोगों के साथ वीडियो साझा करते रहते हैं.
इसे भी पढ़ें- तुलसी से कौन सी बीमारी ठीक होती है? यहां जानिए रोजाना तुलसी के पत्ते खाने से क्या होता है
नींद में हार्ट अटैक किन लोगों को आता है?
हार्ट अटैक किसी भी इंसान को आ सकता है, लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि इसके मामले ज्यादातर मोटापे के शिकार लोगों में देखने को मिलते हैं. रिसर्च के मुताबिक, नींद में हमारा दिल बहुत ही धीमी गति से काम करता है और हार्ट रेट और आरपीपी भी कम रहते हैं. इसकी वजह से दिल पर दबाव कम रहता है और अटैक आने का खतरा (Symptoms of Heart Attack) बढ़ जाता है.
अर्ली मॉर्निंग में हार्ट अटैक का ज्यादा रिस्क
एक्सपर्ट के मुताबिक अर्ली मॉर्निंग में भी हार्ट अटैक आने का खतरा (Early Morning Heart Attack) ज्यादा रहता है. अगर आप सुबह होने के बाद कुछ घंटे यानी अर्ली मॉर्निंग में सोए रहते हैं तो हमारे कैटिकोलामाइंस और कॉर्टिसोल जैसे हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है. इससे ब्लड प्लेटलेट्स में क्लॉटिंग जमने का खतरा रहता है. इसकी वजह से हार्ट अटैक आने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है.
हार्ट अटैक के लक्षण
- सीने में दर्द होना
- पसीना आना
- उल्टी जैसा महसूस होना
शरीर 1 महीने पहले से देता है ये संकेत
सांस लेने में तकलीफ होना- मेहनत करने पर सांस फूलना बहुत ही आम है, लेकिन अगर आपकी बिना वजह सांस ज्यादा फूलने लगी है तो इसकी वजह है कि आपके फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा हो गया है.
चक्कर आना- कई बार दिमाग को सही तरह से ऑक्सीजन नहीं मिल पाता, जिसकी वजह से बार-बार चक्कर आते हैं. ऐसे में आपको अपनी हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है.
दिल की धड़कन प्रभावित होना- कई बार पसीना आना शुरू हो जाता है और दिल की धड़कन ऊपर नीचे होती रहती हैं. कभी धीमी तो कभी बहुत तेज होकर धड़कती हैं. ऐसे में डॉक्टर से बात जरूर करें.
इसे भी पढ़ें- Exclusive: एक दिन में खत्म हो सकती है डायबिटीज की बीमारी, AIIMS के डॉक्टरों का बड़ा दावा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
2 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
7 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
9 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
10 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines