Exclusive: एक दिन में खत्म हो सकती है डायबिटीज की बीमारी, AIIMS के डॉक्टरों का बड़ा दावा

Diabetes ak din mein hogi theek: डायबिटीज की बीमारी को एक दिन में ठीक किया जा सकता है. यह दावा किया है एम्स, नई दिल्ली के सर्जरी विभाग के डॉक्टर ने. डॉक्टर मंजूनाथ के अनुसार, टाइप-2 डायबिटीज़ को केवल दो घंटे की एक विशेष सर्जरी के जरिए ठीक किया जा सकता है. पढ़ें, नई दिल्ली से पल्लवी झा की स्पेशल रिपोर्ट

Diabetes type 2 ak din mein hogi theek

Diabetes ak din mein hogi theek: डायबिटीज़ से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. एम्स, नई दिल्ली के सर्जरी विभाग के डॉक्टर मंजूनाथ के अनुसार, टाइप-2 डायबिटीज़ को केवल दो घंटे की एक विशेष सर्जरी के जरिए ठीक किया जा सकता है. उनका कहना है कि इस प्रक्रिया से अब तक सौ से अधिक मरीज़ों को फायदा मिला है और उनमें बीमारी के लक्षण पूरी तरह समाप्त हो गए हैं. डॉ. मंजूनाथ का कहना है कि देश में अनकंट्रोल्ड डायबिटीज़ एक “शांत लेकिन गंभीर स्वास्थ्य संकट” बन चुका है. जब दवाएं असर दिखाना बंद कर देती हैं, तब यह सर्जरी न सिर्फ जान बचा सकती है, बल्कि मरीज की उम्र में कई साल बढ़ा सकती है.

विज्ञापन

डायबिटीज़ क्यों होता है?

डायबिटीज़ तब पैदा होता है जब शरीर का पैंक्रियाज़ पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता या शरीर इंसुलिन का सही उपयोग नहीं कर पाता. इससे रक्त में शुगर का स्तर बढ़ने लगता है. इसके पीछे मोटापा, अनियमित जीवनशैली, गलत खानपान, जेनेटिक कारण, उम्र बढ़ना, तनाव और कुछ दवाओं का प्रभाव जैसी वजहें होती हैं.

विज्ञापन

सर्जरी में होता क्या है?

डॉ. मंजूनाथ के मुताबिक, इस ऑपरेशन में भोजन की प्राकृतिक मार्ग संरचना बदल दी जाती है. एक नई नलिकानुमा रास्ता बनाकर खाना सीधे छोटी आंत तक पहुंचता है, जिससे शरीर में हार्मोनल और मेटाबोलिक परिवर्तन होते हैं. वे बताते हैं कि अनकंट्रोल्ड डायबिटीज़ कई गंभीर समस्याओं किडनी के खराब होने, दिल के दौरे, स्ट्रोक, आंखों की रोशनी कम होने और अंग काटने जैसे जोखिम—का कारण बनता है.

विज्ञापन

सर्जरी के बाद सिर्फ वजन घटने की वजह से ही सुधार नहीं होता, बल्कि शरीर के भीतर होने वाले गहरे हार्मोनल बदलाव डायबिटीज़ को तेजी से नियंत्रित करते हैं. उन्होंने कहा कि 30 से अधिक ऐसे मरीजों का ऑपरेशन किया गया, जिनमें से कई न तो ज़्यादा मोटे थे और न ही मोटापे से ग्रस्त थे. फिर भी सभी लोग अब डायबिटीज़ की दवाइयों से मुक्त हो चुके हैं.

24 घंटे में दिखता सुधार

इस सर्जरी की सबसे खास बात है प्रतिक्रिया की गति. कई मरीजों में ऑपरेशन के अगले ही दिन ब्लड शुगर लगभग सामान्य स्तर पर पहुंच जाता है. इससे यह साफ होता है कि इसका लाभ शरीर के वजन पर निर्भर नहीं करता. सर्जरी के बाद सुबह-सुबह ही कई मरीजों में ग्लूकोज लेवल में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ