आखिर नींद में ही क्यों आता है Heart Attack? एक्सपर्ट ने बताई 3 बड़ी वजह… 1 महीने पहले से देती हैं ये संकेत

Heart Attack Ke Lakshan: दिल का दौरा पड़ना या हार्ट अटैक आना बहुत ही आम हो गया है. अब तो लोगों को उठते-बैठते, कभी भी किसी भी वक्त हार्ट अटैक आ जाता है. ऐसे में तब क्या होगा जब किसी को सोते वक्त हार्ट अटैक आ जाए या रात में दिल का दौरा पड़ जाए? आइए एक्सपर्ट से जानते हैं. 

Heart Attack While Sleeping Symptoms

कई बार नींद में दिल से जुड़ी समस्याएं दोगुना बढ़ जाती हैं- Image Credit- Freepik

Heart Attack While Sleeping Symptoms: हार्ट अटैक के मामले बहुत ही आम हो गए हैं. अब ज्यादातर लोगों की मौत का कारण हार्ट अटैक (,Heart Attack) ही है और इसमें सिर्फ आम लोग ही बल्कि बड़े नामी और फिट लोग भी शामिल हैं. आए दिन हम देखते हैं कि हार्ट अटैक से किसी न किसी की मौत हो रही है. अक्सर यह मामले चलते-फिरते, खाते-पीते इंसान के साथ ज्यादा देखने को मिलते हैं. ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या हार्ट अटैक सोते वक्त (Heart Attack During Sleep) भी आ सकता है? अगर ऐसा है तो क्या संकेत देखने को मिलेंगे? इसको लेकर विस्तार से डॉक्टर प्रतीक चौधरी का कहना है कि नींद में कुछ लोगों को आ सकता है, ऐसे में हेल्थ पर ध्यान देना जरूरी है. बता दें डॉक्टर प्रतीक चौधरी सीनियर कंसल्टेंट, इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट हैं और आए दिन लोगों के साथ वीडियो साझा करते रहते हैं.  

नींद में हार्ट अटैक किन लोगों को आता है?

हार्ट अटैक किसी भी इंसान को आ सकता है, लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि इसके मामले ज्यादातर मोटापे के शिकार लोगों में देखने को मिलते हैं. रिसर्च के मुताबिक, नींद में हमारा दिल बहुत ही धीमी गति से काम करता है और हार्ट रेट और आरपीपी भी कम रहते हैं. इसकी वजह से दिल पर दबाव कम रहता है और अटैक आने का खतरा (Symptoms of Heart Attack) बढ़ जाता है.

अर्ली मॉर्निंग में हार्ट अटैक का ज्यादा रिस्क

एक्सपर्ट के मुताबिक अर्ली मॉर्निंग में भी हार्ट अटैक आने का खतरा (Early Morning Heart Attack) ज्यादा रहता है. अगर आप सुबह होने के बाद कुछ घंटे यानी अर्ली मॉर्निंग में सोए रहते हैं तो हमारे कैटिकोलामाइंस और कॉर्टिसोल जैसे हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है. इससे ब्लड प्लेटलेट्स में क्लॉटिंग जमने का खतरा रहता है. इसकी वजह से हार्ट अटैक आने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है. 

हार्ट अटैक के लक्षण

  • सीने में दर्द होना
  • पसीना आना
  • उल्टी जैसा महसूस होना 

शरीर 1 महीने पहले से देता है ये संकेत

सांस लेने में तकलीफ होना- मेहनत करने पर सांस फूलना बहुत ही आम है, लेकिन अगर आपकी बिना वजह सांस ज्यादा फूलने लगी है तो इसकी वजह है कि आपके फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा हो गया है.  
चक्कर आना- कई बार दिमाग को सही तरह से ऑक्सीजन नहीं मिल पाता, जिसकी वजह से बार-बार चक्कर आते हैं. ऐसे में आपको अपनी हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है.
दिल की धड़कन प्रभावित होना- कई बार पसीना आना शुरू हो जाता है और दिल की धड़कन ऊपर नीचे होती रहती हैं. कभी धीमी तो कभी बहुत तेज होकर धड़कती हैं. ऐसे में डॉक्टर से बात जरूर करें.  

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ