IV Drip For Garba Night: नवरात्रि के दौरान आपने साल दर साल कई तरह के ट्रेंड्स देखे होंगे, कुछ ट्रेंड्स फैशन के होते हैं तो कुछ खान-पान के, कुछ नए डांसिंग स्टाइल और गाने से जुड़े होते हैं तो कुछ सोशल मीडिया से. लेकिन, क्या आपने नवरात्रि की तैयारी में IV ड्रिप का जिक्र सुना है? गुजरात में नवरात्रि की तैयारियों में एक नया वेलनेस ट्रेंड बढ़ता हुआ देखा जा रहा है जिसमें अहमदाबाद (Ahmedabad) के बड़े क्लिनिक्स में जेन जी IV ड्रिप्स लगवा रहे हैं. इसे IV थेरेपी भी कहते हैं. विटामिन से लेकर ग्लूटाथियोन तक की ये ड्रिप्स खासतौर से गरबा नाइट के लिए लगवाई जा रही हैं.
यह भी पढ़ें – World Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी, जानिए किन कारणों से Blind हो सकता है व्यक्ति
क्यों लगवाई जा रही हैं IV ड्रिप्स
त्योहारों से पहले जिस तरह फेशियल करवाए जाते हैं, पार्लर में लाइन लगाई जाती है और स्किन केयर प्रोडक्ट्स खरीदे जाते हैं उसी तरह ये IV Drips लगवाई जा रही हैं. ये IV ड्रिप्स विटामिन बी, विटामिन सी, जिंक और ग्लूटाथियोन का इंफ्यूजन हैं जो गरबा नाइट्स के लिए ग्लोइंग स्किन और एनर्जी बनाए रखने का काम करेंगी.
4 से 15 हजार वाली IV ड्रिप्स
IV ड्रिप्स के ट्रेंड में जेन जी को हाइलाइट किया जा रहा है लेकिन सिर्फ जेन जी ही इन ड्रिप्स को लगाने की भीड़ में नहीं हैं बल्कि 30 से 50 साल के वर्किंग प्रोफेशनल्स भी 45 मिनट का इंफ्यूजन सेशन ले रहे हैं जिससे उनकी बेजान त्वचा पर चमक आ सके. अहमदाबाद में इन IV ड्रिप्स की कीमत 4,000 से शुरू होकर 10,000 और मल्टी-सेशन फेस्टिव पैकेज में 15,000 तक हो सकती है.
क्या होती है IV थेरेपी
IV थेरेपी को इंट्रावेनस थेरेपी या IV ड्रिप लगवाना कहा जाता है. शरीर में रक्त वाहिनियों के चलते तुरंत न्यूट्रिएंट्स और हाइड्रेशन के लिए IV ड्रिप लगवाई जाती है. यह शरीर को न्यूट्रिएंट्स देने का सबसे तेज तरीका है क्योंकि इसमें डाइजेस्टिव सिस्टम से ना होकर बल्कि पोषक तत्व सीधा शरीर के अंगों तक पहुंचते हैं. इस ड्रिप का ऑब्जर्विंग रेट 90 से 100% होता है.
क्या IV ड्रिप से नुकसान हो सकता है?
IV ड्रिप्स के इस्तेमाल को लेकर कुछ ज्यादा वैज्ञानिक सबूत नहीं मिलते हैं और वैज्ञानिक कम्यूनिटी में भी इसे लेकर अलग-अलग मत सुनने में आते हैं. इस ड्रिप के हेल्थ रिस्क में कहा जाता है कि अगर ड्रिप सही तरह से ना लगाई जाए या ड्रिप की फॉर्मुलेशन ठीक ना हो तो इससे एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है या इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस की संभावना होती है.
यह भी पढें – वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला ऐसा गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं, स्टडी में बताया क्या हो सकता है कारण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
5 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
6 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
7 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
9 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
9 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
13 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines