क्या आप जानते हैं लिवर से जुड़ी बीमारियों में अक्सर मरीजों को खुजली की समस्या होने लगती है. खुजली, जिसे मेडिकल भाषा में ‘प्रुरिटस’ (pruritus) कहा जाता है, अक्सर लिवर की पुरानी बीमारी से जुड़ी हो सकती है, लेकिन लिवर की समस्या वाले हर व्यक्ति को खुजली की दिक्कत हो, ऐसा जरूरी नहीं है. आमतौर पर हथेलियों और तलवों में एक खास जगह पर खुजली के रूप में हो सकती है, साथ ही, यह पूरे शरीर में बेचैनी या जलन जैसा स्थिति का भी कारण बन सकती है और खुजली करने की जबरदस्त इच्छा भी पैदा हो सकती है. कभी-कभार होने वाली खुजली आमतौर पर नुकसानदायक नहीं होती, लेकिन लगातार या बहुत ज्यादा खुजली नींद में खलल डाल सकती है और सेहत पर बुरा असर डाल सकती है. अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. इस स्टोरी में हमने खुजली के बारे में वे सभी बातें बताई गई हैं जो आपको जाननी चाहिए – जैसे लिवर की बीमारी में खुजली के संभावित कारण, डॉक्टर से कब सलाह लें, और इस परेशानी से राहत कैसे पाएं.
यह भी पढ़ें:लिवर ने काम करना बंद किया तो क्या होगा? जानें Liver Failure के प्रकार और इस समस्या के कारण
लिवर की बीमारी में क्या बनते हैं खुजली का कारण
ILBS द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, लिवर की बीमारियों, जैसे शराब से जुड़ी लिवर की समस्याओं या नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर की बीमारी में खुजली की समस्या कम ही होती है, लेकिन ज्यादातर नीचे दिए गए स्थितियों में खुजली की समस्या हो सकती है.
- प्राइमरी बिलियरी सिरोसिस (PBC)
- प्राइमरी स्क्लेरोसिंग कोलांगाइटिस (PSC)
- प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाला इंट्राहेपेटिक कोलेस्टेसिस
हालांकि, इस बात को भी जान लीजिए कि, इस समस्या के ऊपर रिसर्च भी जारी है और लिवर की बीमारी में खुजली की कोई एक वजह पता नहीं चल पाई है वैज्ञानिकों का मानना है कि यह कई वजहों का मिला-जुला असर हो सकता है. कुछ संभावित वजहों पर स्टडी की जा रही है.
कैसे ठीक होगी ये समस्या
ILBS के मुताबिक, लिवर डिजीज के कारण खुजली की समस्या खुद-ब-खुद ठीक हो जाए, ऐसा जरूरी नहीं है, बल्कि इस समस्या से राहत पाने के लिए ठीक से ट्रीटमेंट कराने की जरूरत पड़ सकती है. क्योंकि यह समस्या काफी जटिल है और इसके पीछे का करण जानने के लिए रिसर्च जारी है, इसलिए इससे राहत पाने के लिए कई तरह की थेरिपी का सहारा लिया जाता है. ILBS के मुताबिक इस समस्या के लिए बेहतर रहेगा कि आप खुजली करने से बचे, क्योंकि ऐसा करने से आपकी स्किन में दिक्कत हो सकती है, जैसे लाल पन आना. आपको चाहे, तो अपने नाखूनों को छोटे रखें और रात में सोते वक्त ग्लव्स पहनकर सोएं. इसके अलावा,
- नहाने के लिए गर्म पानी की जगह गुनगुने या ठंडे पानी का इस्तेमाल करें.
- गर्म जगहों पर जाने से बचें और ज्यादा देर तक धूप में न रहें.
- हल्के और बिना खुशबू वाले साबुन और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें.
- खुजली वाली जगह पर ठंडी सिकाई करने से आराम मिल सकता है.
- हवादार और ढीले कपड़े पहनें.
- सूखी हवा वाली जगहों पर ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें.
- डॉक्टर की सलाह से दवाएं या कोई क्रीम या खाने वाली दवा ले सकते हैं.
कब जाए डॉक्टर के पास
अगर खुजली की समस्या आपको परेशान कर दें, नींद प्रभावित करने लगे और साथ ही तनाव का कारण बनने लगे, तो बेहतर रहेगा कि बिना वक्त गवाएं डॉक्टर से इलाज कराएं. ऐसा भी हो सकता है कि जब लिवर की कार्यक्षमता धीमी पड़ने लगे, तो यह समस्या संकेत के रूप में दिखाई दे.
यह भी पढ़ें: 50% लोगों को लंग्स कैंसर का कारण सिगरेट नहीं! Apollo के डॉक्टर ने बताई असली वजह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
59 mins agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
4 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
4 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
7 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
8 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: ILBS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines