What Is PMOS: महिलाओं में होने वाली हार्मोनल समस्याओं में पीसीओएस यानी Polycystic Ovary Syndrome सबसे आम बीमारियों में से एक मानी जाती है, लेकिन अब इस बीमारी के नाम को बदलकर पीएमओएस यानी Metabolic Ovary Syndrome कहने की चर्चा तेज हो गई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि नया नाम इस बीमारी की असली वजह और इसके शरीर पर पड़ने वाले असर को बेहतर तरीके से समझाता है. दरअसल, PCOS सिर्फ ओवरी से जुड़ी समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे शरीर के मेटाबॉलिज्म, हार्मोन और इंसुलिन सिस्टम को प्रभावित करती है. इसी कारण कई विशेषज्ञ इसे PMOS नाम देने की बात कर रहे हैं. आइए इसके बारे शुरुआती लक्षणों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- नींद में मुंह से सांस लेना किस बीमारी का संकेत है? हो सकती हैं ये हेल्थ प्रॉब्लम्स
आखिर क्यों बदला जा रहा है नाम?
पीसीओएस का नाम को आपने सुना होगा, जो महिलाओं में देखी जाती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस बीमारी में हार्मोनल असंतुलन, इंसुलिन रेजिस्टेंस, वजन बढ़ना या मेटाबॉलिज्म खराब होना आदि जैसी समस्याएं ज्यादा अहम भूमिका निभाती हैं. इसलिए इसे Metabolic Ovary Syndrome नाम से जानना ज्यादा बेहतर माना जाता है, क्योंकि यह सिर्फ ओवरी में सिस्ट बनने की बीमारी है, जबकि हर महिला में सिस्ट होना जरूरी नहीं होता है.
महिलाओं में दिख सकते हैं ये शुरुआती लक्षण
अनियमित पीरियड्स- इस बीमारी के शुरुआत में महिलाओं तो अनियमित पीरियड्स देखने को मिलते हैं. अगर आपके लंबे समय तक मिस होते हैं तो यह शुरुआती संकेत हो सकता है.
तेजी से वजन बढ़ना- इस बीमारी में पेट के आसपास फैट बढ़ने लगता है. यह PMOS या PCOS का आम लक्षण माना जाता है.
चेहरे पर ज्यादा बाल आना- हार्मोनल गड़बड़ी के कारण चेहरे, ठुड्डी या शरीर पर अनचाहे बाल बढ़ सकते हैं. इसलिए अगर आपको नजर आ रहे हैं तो इसे नजरअंदाज ना करें.
मुंहासे और ऑयली स्किन- बार-बार पिंपल्स होना और स्किन का ज्यादा ऑयली होना भी संकेत हो सकता है. अगर आपको ऐसा लग लगता है तो परेशानी बढ़ सकती है.
PMOS या PCOS होने के कारण
- खराब लाइफस्टाइल होना
- जंक फूड का ज्यादा सेवन करना
- शारीरिक गतिविधि की कमी होना
- तनाव होना
- नींद पूरी न होना
- फैमिली हिस्ट्री होना
क्या PMOS या PCOS पूरी तरह ठीक हो सकता है?
इस समस्या को सही लाइफस्टाइल और इलाज से काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. बस आपको अपनी लाइफस्टाइल पर खास ध्यान देना होगा. अगर लंबे समय तक पीरियड्स अनियमित रहें, वजन तेजी से बढ़े या हार्मोनल बदलाव के लक्षण दिखें तो गायनेकोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें.
इसे भी पढ़ें- फेफड़ों में खून के थक्के और बीपी-शुगर… प्रतीक यादव को कौन-कौन सी बीमारियां थीं? डॉक्टर ने किया खुलासा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
6 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
9 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
10 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
11 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
11 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
12 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
14 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines