नींद में मुंह से सांस लेना किस बीमारी का संकेत है? हो सकती हैं ये हेल्थ प्रॉब्लम्स

Mouth Breathing During Sleep: नींद में मुंह से सांस लेना छोटी समस्या लग सकती है, लेकिन कई बार यह शरीर की गंभीर परेशानियों का संकेत भी हो सकता है. इसलिए इसे नजरअंदाज करने के बजाय सही समय पर जांच और इलाज करवाना जरूरी है.

mouth breathing disadvantage
1 / 7
मुंह से सांस लेना किस बीमारी का संकेत है? Image Credit- Chatgpt

What Causes Mouth Breathing During Sleep: सोते वक्त कुछ लोग मुंह से सांस लेने लगते हैं. कई लोग इसे सामान्य आदत मान लेते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक नींद में मुंह से सांस लेना कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है. अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो शरीर पर इसका बुरा असर पड़ सकता है. आमतौर पर सांस नाक से लेना बेहतर माना जाता है, क्योंकि नाक हवा को फिल्टर और मॉइश्चराइज करने का काम करती है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि ऐसा किस बीमारी में होना है.

विज्ञापन

स्लीप एपनिया

स्लीप एपनिया 2 / 7

सोते समय मुंह से सांस लेना Sleep Apnea का संकेत हो सकता है. इस बीमारी में नींद के दौरान सांस बार-बार रुकती और शुरू होती है. अगर आपको जोर-जोर से खर्राटे लेने या बार-बार नींद खुलने की बीमारी है तो एक डॉक्टर से बात करें.

विज्ञापन

नाक बंद रहने की समस्या

नाक बंद रहने की समस्या3 / 7

एलर्जी, साइनस या जुकाम की वजह से नाक बंद रहती है तो इंसान मजबूरी में मुंह से सांस लेने लगता है. लगातार ऐसा होने पर गला सूखना और नींद खराब होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

टॉन्सिल या एडेनॉइड्स बढ़ना

टॉन्सिल या एडेनॉइड्स बढ़ना4 / 7

बच्चों में अक्सर टॉन्सिल या एडेनॉइड्स बढ़ जाने पर सांस लेने में दिक्कत होती है. इससे वे सोते समय मुंह खोलकर सांस लेने लगते हैं. आपको कोई ऐसा लक्षण नजर आए तो नजरअंदाज ना करें.

विज्ञापन

मोटापा

मोटापा5 / 7

ज्यादा वजन होने पर गले के आसपास फैट जमा हो जाता है, जिससे सांस की नली पर दबाव पड़ता है. इससे रात में सांस लेने में परेशानी हो सकती है.

टेढ़ी नाक की हड्डी

टेढ़ी नाक की हड्डी 6 / 7

अगर नाक की अंदरूनी हड्डी टेढ़ी हो तो एक नथुने से सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. ऐसे लोग अक्सर मुंह से सांस लेने लगते हैं, लेकिन बार-बार ऐसा होना खतरनाक हो सकता है.

विज्ञापन

मुंह से सांस लेने के नुकसान

मुंह से सांस लेने के नुकसान7 / 7

मुंह से सांस लेने के साथ-साथ अगर आपका गला सूख रहा है या बदबू आ रही है तो यह संकेत हेल्थ के लिहाज से अच्छे नहीं है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन