अब PCOS नहीं PMOS कहलाएगी ये बीमारी! महिलाओं के लिए शुरुआती लक्षण जानना है जरूरी

PCOS Is Called PMOS: महिलाओं को होने वाली बीमारी PCOS के बारे में आपने सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि इसका नाम बदलकर अब PMOS रख दिया गया है. ऐसे में शुरुआती लक्षणों को पहचानकर समय पर इलाज करवाना बेहद जरूरी है, ताकि आगे चलकर बचा जा सके.

PCOS Is Called PMOS

आखिर क्यों बदला जा रहा है नाम? Image Credit- Freepik

What Is PMOS: महिलाओं में होने वाली हार्मोनल समस्याओं में पीसीओएस यानी Polycystic Ovary Syndrome सबसे आम बीमारियों में से एक मानी जाती है, लेकिन अब इस बीमारी के नाम को बदलकर पीएमओएस यानी Metabolic Ovary Syndrome कहने की चर्चा तेज हो गई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि नया नाम इस बीमारी की असली वजह और इसके शरीर पर पड़ने वाले असर को बेहतर तरीके से समझाता है. दरअसल, PCOS सिर्फ ओवरी से जुड़ी समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे शरीर के मेटाबॉलिज्म, हार्मोन और इंसुलिन सिस्टम को प्रभावित करती है. इसी कारण कई विशेषज्ञ इसे PMOS नाम देने की बात कर रहे हैं. आइए इसके बारे शुरुआती लक्षणों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर क्यों बदला जा रहा है नाम?

पीसीओएस का नाम को आपने सुना होगा, जो महिलाओं में देखी जाती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस बीमारी में हार्मोनल असंतुलन, इंसुलिन रेजिस्टेंस, वजन बढ़ना या मेटाबॉलिज्म खराब होना आदि जैसी समस्याएं ज्यादा अहम भूमिका निभाती हैं. इसलिए इसे Metabolic Ovary Syndrome नाम से जानना ज्यादा बेहतर माना जाता है, क्योंकि यह सिर्फ ओवरी में सिस्ट बनने की बीमारी है, जबकि हर महिला में सिस्ट होना जरूरी नहीं होता है.

महिलाओं में दिख सकते हैं ये शुरुआती लक्षण

अनियमित पीरियड्स- इस बीमारी के शुरुआत में महिलाओं तो अनियमित पीरियड्स देखने को मिलते हैं. अगर आपके लंबे समय तक मिस होते हैं तो यह शुरुआती संकेत हो सकता है.
तेजी से वजन बढ़ना- इस बीमारी में पेट के आसपास फैट बढ़ने लगता है. यह PMOS या PCOS का आम लक्षण माना जाता है.
चेहरे पर ज्यादा बाल आना- हार्मोनल गड़बड़ी के कारण चेहरे, ठुड्डी या शरीर पर अनचाहे बाल बढ़ सकते हैं. इसलिए अगर आपको नजर आ रहे हैं तो इसे नजरअंदाज ना करें.
मुंहासे और ऑयली स्किन- बार-बार पिंपल्स होना और स्किन का ज्यादा ऑयली होना भी संकेत हो सकता है. अगर आपको ऐसा लग लगता है तो परेशानी बढ़ सकती है.

विज्ञापन

PMOS या PCOS होने के कारण

  • खराब लाइफस्टाइल होना
  • जंक फूड का ज्यादा सेवन करना
  • शारीरिक गतिविधि की कमी होना
  • तनाव होना
  • नींद पूरी न होना
  • फैमिली हिस्ट्री होना

क्या PMOS या PCOS पूरी तरह ठीक हो सकता है?

इस समस्या को सही लाइफस्टाइल और इलाज से काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. बस आपको अपनी लाइफस्टाइल पर खास ध्यान देना होगा. अगर लंबे समय तक पीरियड्स अनियमित रहें, वजन तेजी से बढ़े या हार्मोनल बदलाव के लक्षण दिखें तो गायनेकोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ