Palm Oil Effects: पाम ऑयल पाम ट्री से आता है जिसे हिंदी में ताड़ का पेड़ कहा जाता है. यह एक सस्ता और वर्सेटाइल तेल है जिसका कई तरह से और अलग-अलग फूड्स में इस्तेमाल किया जाता है. वहीं, खानपान के लेबल्स के पीछे भी अक्सर पाम ऑयल लिखा हुआ देखा जाता है. यह किसी भी खाद्य पदार्थ को मुख्यतौर पर चार तरीकों से प्रभावित करता है, यह खाने के टेक्सचर, फ्रेशनेस, स्टेबिलिटी और कुकिंग परफॉर्मेंस पर असर डालता है. लेकिन, अक्सर ही लोग पाम ऑयल के सेवन से डरते हैं. इसपर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने ईट राइट इंडिया के तहत गाइडलाइंस जारी कर बताया है कि पाम ऑयल से सेहत पर क्या दुष्प्रभाव पड़ सकता है.
पाम ऑयल का सेहत पर प्रभाव
पाम ऑयल किसी एक तरह के फैट से नहीं बना होता है. इसमें सैचुरेटेड फैट्स और अनसैचुरेटेड फैट्स दोनों होते हैं. इसमें सैचुरेटेड फैट्स की मात्रा 50% तक होती है. इसी चलते सेहत पर इसका दुष्प्रभाव देखा जाता है. सैचुरेटेड फैट्स का अत्यधिक मात्रा में सेवन करना LDL को बढ़ा सकता है. LDL कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के खतरे को देखकर ही पाम ऑयल के सेवन से बचा जाता है.
क्या होता है LDL
LDL यानी लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन को गंदा कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) कहा जाता है. शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है एक LDL और दूसरा HDL. अगर एलडीएल का लेवल शरीर में जरूरत से ज्यादा बढ़ने लगे तो इसे हाई कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है. यह हाई कॉलेस्ट्रोल या गंदा कॉलेस्ट्रोल शरीर की रक्त धमनियों में जम सकता है और दिल की बीमारी या स्ट्रोक का कारण बन सकता है. इसे समय रहते कम ना किया जाए तो व्यक्ति को हार्ट अटैक भी आ सकता है.
पाम ऑयल की मात्रा का रखें ध्यान
FSSAI का कहना है कि पाम ऑयल के ओवरऑल इंटेक का ध्यान रखना जरूरी है. इसकी कितनी मात्रा ली जा रही है इसके मॉनीटर करना जरूरी है. अगर लेबल पर पाम ऑयल नहीं लिखा है तब भी इस प्रोडक्ट में शुगर, सॉल्ट या रिफाइंड स्टार्च की मात्रा ज्यादा हो सकती है. ऐसे में कोई भी तेल खुद से हेल्दी या अनहेल्दी नहीं होता है बल्कि इसकी कितनी मात्रा ली जा रही है यह उसपर निर्भर करता है कि इस तेल से सेहत पर क्या असर पड़ेगा. इसीलिए किसी भी तेल को मोडरेशन में लेना जरूरी है.
यह भी पढ़ें – मुंह में कैंसर का पता कैसे चलता है? जानिए जीभ, होंठ या मसूड़ों पर कैसे नजर आते हैं Oral Cancer के लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
9 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
11 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
13 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
14 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
17 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines