नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर को ठीक करने के लिए क्या खाना चाहिए? स्वास्थ्य मंत्रालय के स्पेशलिस्ट्स ने शेयर किया डाइट चार्ट

Fatty Liver Disease: स्वास्थ्य मंत्रालय के डॉक्टरों की टीम ने नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर को मैनेज करने का तरीका बताया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि क्या खाने-पीने पर फैटी लिवर ठीक हो सकता है और जीवनशैली में कौन-कौन से बदलाव करने जरूरी होते हैं.

Fatty Liver Diet

फैटी लिवर का घरेलू इलाज क्या है? AI Generated Image

NAFLD Treatment: नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) लिवर की एक क्रोनिक बीमारी है जो लिवर को डैमेज करने लगती है. इसे अगर समय रहते मैनेज ना किया जाए तो इससे लिवर सिरोसिस और कैंसर की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में NAFLD को मैनेज करना और कंट्रोल करना जरूरी होता है. स्वास्थ्य मंत्रालय के डॉक्टरों और एक्सपर्ट्स की टीम ने गाइडलाइंस जारी कर बताया है कि नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज को कम करने के लिए किस तरह की डाइट लेनी चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे मैनेज होगा नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर

एल्कोहल से परहेज – नॉन एल्कोहॉलिक या एल्कोहॉल के कारण होने वाले फैटी लिवर में पहली शर्त होती है कि एल्कोहल से पूरी तरह परहेज किया जाए.

टीकाकरण – हेपेटाइटिस बी वायरस के लिए मरीज को टीका लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

रिस्क फैक्टर्स को कम करना – नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर के मरीजों में कार्डियोवेस्कुलर रोगों का खतरा रहता है. ऐसे में हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरलिपिडेमिया जैसी दिक्कतों को मैनेज करने की कोशिश की जाती है.

क्या खाने पर कम हो सकता है NAFLD

विज्ञापन
  • नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर के मरीज को खासतौर से अपनी डाइट को बेहतर रखने की जरूरत होती है. ऐसे में बैलेंस्ड डाइट लेना जरूरी होता है. डाइट में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स की पर्याप्त मात्रा ली जा सकती है.
  • कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स जैसे पूर्ण अनाज, दाल और सब्जियों को डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा, कोशिश करनी चाहिए कि रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स जैसे वाइट ब्रेड, पेस्ट्रीज और शुगर सीरियल्स या शुगरी फूड्स से परहेज किया जाए.
  • खान-पान में हेल्दी फैट्स को शामिल करना चाहिए. हेल्दी फैट्स में अनसैचुरेटेड फैट्स जैसे सूखे मेवे, बीज और घी लिए जा सकते हैं.
  • सैचुरेटेड फैट्स जैसे लाल मीट, फुल फैट प्रोडक्ट्स और फ्राइड फूड्स से परहेज करना चाहिए. इसके अलावा ट्रांस फैट्स जैसे प्रोसेस्ड फूड्स वगैरह नहीं लेने चाहिए.
  • नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर में फाइबर का सेवन बढ़ाने पर फायदा मिल सकता है. इसके लिए पूर्ण अनाज, फल, सब्जियां और दाल ज्यादा खानी चाहिए.

हाइड्रेशन का रखें ख्याल – इस बात का ध्यान रहे कि आप दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिए.

पोर्शन कंट्रोल भी है जरूरी – खानपान में पोर्शन कंट्रोल का ध्यान रखें. हेल्दी फूड्स को भी जरूरत से ज्यादा खाना नुकसानदायक हो सकता है. इसीलिए सीमित मात्रा में हेल्दी फूड्स खाएं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


Source - Health Ministry 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ