हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बारिश में लेदर शूज पहनने से क्या होगा? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया स्किन कैसे हो सकती है इफेक्ट

Leather Shoes In Monsoon: बारिश के मौसम में इंफेक्शन सबसे ज्यादा फैलता है. इसलिए हमें कपड़ों से लेकर जूते पहनने तक पर ध्यान देना चाहिए. कई बार नमी और पसीने की वजह से फंगल इंफेक्शन, रैशेज और बदबू जैसी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है. 

विज्ञापन
स्किन पर हो सकते हैं ये असर. Image Credit- AI

बारिश के मौसम में स्टाइलिश दिखने के लिए कई लोग लेदर शूज पहनना पसंद करते हैं. हालांकि, कुछ लोग सिर्फ इसलिए लेदर पहनते हैं, क्योंकि यह बारिश में भीगते नहीं हैं. हालांकि, इसको लेकर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर अनुपमा बिसारिया का कहना है कि अगर आप लगातार बारिश में जूते पहनते हैं तो आपके पैरों में नमी बनी रहेगी, जिससे स्किन इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाएगा. लेदर नमी आसानी से नहीं सोखता, जिससे पहले पैरों में खुजली होती है और फिर इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है.  

इसे भी पढ़ें- मुंह का कैंसर कहीं आपको भी तो नहीं? डॉक्टर के बताए इन संकेतों से जान सकते हैं खुद

क्यों बढ़ जाता है खतरा?

बारिश में लेदर शूज आसानी से भीग जाते हैं और सूखने में समय लेते हैं. ऐसे में जूते के अंदर नमी बनी रहती है. वहीं, नमी, पसीना और गर्माहट मिलकर बैक्टीरिया या फंगस को पैदा करने का काम करते हैं.  

विज्ञापन

स्किन पर हो सकते हैं ये असर

  • लंबे समय तक गीले जूते पहनने से एथलीट फुट जैसी फंगल समस्या हो सकती है. इसमें उंगलियों के बीच खुजली, लालपन, जलन और स्किन का छिलना शुरू हो सकता है.
  • अगर पैर लगातार नमी में रहें तो स्किन में जलन, खुजली और छोटे-छोटे दाने निकल सकते हैं. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो यह परेशानी ज्यादा देखने को मिल सकती है.
  • गीले लेदर शूज में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, जिससे पैरों और जूतों से बदबू आने लगती है. कई बार जूते उतार देने के बाद भी बदबू आती है. इसलिए एक ही जीते कई दिनों तक लगातार न वियर करें.  
  • लगातार नमी में रहने से पैरों की स्किन सफेद, मुलायम और कमजोर हो सकती है. इससे स्किन फटने और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. आप खुले हुए जूते वियर करें और

बारिश में पैरों का कैसे रखें ख्याल?

  • बारिश में लेदर शूज पहनने से बचें और वॉटरप्रूफ सूखने वाले फुटवियर का इस्तेमाल करें.
  • घर पहुंचते ही जूते और मोजे उतारकर पैरों को अच्छी तरह धोकर सुखाएं.
  • रोज साफ और सूखे कॉटन के मोजे पहनें.
  • अगर जूते भीग जाएं तो उन्हें पूरी तरह सूखने के बाद ही दोबारा पहनें.

इसे भी पढ़ें- इंसान के शरीर में सबसे पहले क्या बनता है? हैरान कर देगा जवाब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola