Periods Mein Potty Aana: पीरियड्स के दौरान बहुत कुछ एक महिला को झेलना पड़ता है. सिर दर्द, कमजोरी या मूड स्विंग होना जैसी चीजें बहुत ही आम मानी जाती हैं. मगर कई बार इन चीजों के अलावा भी काफी कुछ देखना पड़ता है जैसे डायरिया होना या जरूरत से ज्यादा पॉटी आना. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ज्यादातर मामलों में यह शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों की वजह से होता है और काफी हद तक नॉर्मल माना जाता है. हालांकि, अगर समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाए या लंबे समय तक बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो सकता है. आइए जानते हैं पीरियड्स में पेट खराब होने और बार-बार पॉटी आने के पीछे के 5 बड़े कारण.
इसे भी पढ़ें- भारत में भी फैला Ebola वायरस? जानें क्या कहती है सरकार; कांगो-युगांडा में संक्रमण से कैसे हैं हालात
क्या पीरियड्स के दौरान ज्यादा बार पॉटी आना नॉर्मल है?
इस दौरान कई महिलाओं के शरीर में हार्मोनल उतार-चढ़ाव होता है और इसकी वजह से डाइजेशन इफेक्ट होता है. इस हार्मोन की वजह से हमारी आंते और इंटेस्टाइन यानी आंत ओवर-एक्टिव हो जाती हैं.
इन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज
- पेट में दर्द होना
- डायरिया होना
- पॉटी में खून आना
- बुखार या उल्टी होना
- कमजोरी होना
- चक्कर महसूस होना
बार-बार पॉटी आने के 5 कारण
Prostaglandins हार्मोन का बढ़ना- पीरियड्स शुरू होने से पहले शरीर में Prostaglandins नाम के हार्मोन जैसे केमिकल्स बढ़ जाते हैं. इनका काम गर्भाशय को सिकोड़कर पीरियड ब्लीडिंग शुरू करवाना होता है.
हार्मोनल बदलाव से पाचन बिगड़ना- हार्मोन का लेवल ऊपर-नीचे होता रहता है और इसका असर सीधे डाइजेस्टिव सिस्टम पर पड़ सकता है. इसी वजह से कुछ महिलाओं को कब्ज होता है या लूज मोशन हो जाते हैं.
ज्यादा ऑयली या मसालेदार खाना- पीरियड्स के समय कई महिलाओं को जंक फूड, मीठा या तला-भुना खाने की क्रेविंग होती है. ज्यादा मसालेदार या ऑयली चीजें पेट को और खराब कर सकती हैं. इससे गैस, एसिडिटी और बार-बार वॉशरूम जाने की परेशानी बढ़ सकती है.
स्ट्रेस की वजह- जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस होने की वजह से पेट खराब हो जाता है. पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग्स और तनाव बढ़ने से आंतें ज्यादा एक्टिव हो सकती हैं. इसी कारण कुछ महिलाओं को पेट में मरोड़ और बार-बार पॉटी आने लगती है.
IBS या दूसरी पेट की समस्याएं- अगर आपको पहले से IBS,गैस्ट्रिक प्रॉब्लम या कोई पाचन संबंधी बीमारी है तो पीरियड्स के समय इसके लक्षण ज्यादा बढ़ सकते हैं. ऐसे में पेट दर्द, सूजन और लूज मोशन जैसी समस्या ज्यादा महसूस हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- सोने से पहले छोटी इलायची चबाने से क्या होगा? शरीर में दिखेंगे ये 5 बदलाव
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
5 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
6 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
11 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
15 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines