Feeling Hungry Always: सभी को भूख लगती ही है, कई बार व्यक्ति दिन में 3 से 4 बार खाने के बजाय 5 या 6 बार कुछ-कुछ खाने लगता है. लेकिन, अगर व्यक्ति को हर समय ही भूख लगने लगे तो इसका क्या मतलब हो सकता है? असल में कुछ लोगों को हर समय भूख का एहसास होता है और मन करता है कि कुछ ना कुछ खाते रहें. यह किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसी कुछ दिक्कतें या बीमारियां हैं जिनमें भूख बढ़ जाती है और हर समय खाने की इच्छा तेज होने लगती है. यहां जानिए कौन सी हैं ये दिक्कतें जिनके कारण व्यक्ति को बार-बार भूख (Baar Baar Bhookh) लग सकती है.
यह भी पढ़ें – लिवर कैंसर के मरीज को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? यहां देखिए Liver Cancer डाइट प्लान
बार-बार भूख क्यों लगती है
डायबिटीज
बार-बार भूख लगने के सबसे आम कारणों में से एक है डायबिटीज. व्यक्ति को अगर डायबिटीज (Diabetes) हो जाए तो उसका शरीर ग्लूकोज को कोशिकाओं तक नहीं पहुंचा पाता है जिसके कारण शरीर में हर समय एनर्जी की कमी महसूस होती है. इससे प्यास बढ़ जाती है, थकान होने लगती है और बार-बार कुछ खाने का मन होता है.
हाइपरथायराइडिज्म
एक और ऐसी दिक्कत है जो व्यक्ति की भूख बढ़ा देती है. यह दिक्कत है हाइपरथायराइडिज्म. इसमें मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है जिसके कारण जल्दी-जल्दी या कहें बार-बार भूख लगने लगती है.
नींद की कमी हो सकती है वजह
लाइफस्टाइल की आदतें भी भूख ज्यादा लगने का कारण बनती हैं. इन्हीं में से एक है पूरी नींद ना लेना. नींद की कमी हो जाने पर शरीर में भूख बढ़ाने वाले हार्मोन का स्तर बढ़ सकता है जिसके कारण भूख भी ज्यादा लगती है.
खाने में प्रोटीन और फाइबर की कमी
अगर आप बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट्स वाले फूड्स खाते हैं और आपके खाने में प्रोटीन और फाइबर की कमी रहती है तो इससे ब्लड शुगर तेजी से गिरता है. ऐसे में बार-बार भूख लग सकती है.
दवाओं का प्रभाव
डिप्रेशन, एंजाइटी या अन्य किसी समस्या में दवाओं के साइड इफेक्ट्स के चलते भूख में इजाफा हो सकता है और व्यक्ति को बार-बार भूख आ सकती है.
पेट के कीड़े
कुछ मामलों में देखा जाता है कि पेट में कीड़े होने की वजह से व्यक्ति को बार-बार भूख लगने लगती है. इस स्थिति में कीड़ों से छुटकारा पाना बेहद जरूरी होता है.
हार्मोनल असंतुलन
शरीर में हार्मोन इंबैलेंस के कारण भी भूख में कमी या बार-बार भूख लगने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. ऐसे में हार्मोनल असंतुलन को पहचानना जरूरी है.
डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए
- अगर भूख बढ़ने के साथ-साथ बार-बार प्यास लग रही है और बार-बार पेशाब आ रहा है
- भरपेट खाना खाने के बावजूद वजन कम हो रहा है
- भूख बढ़ने के साथ ही धुंधला दिखने लगा है और हर समय चिड़चिड़ापन रहता है
- दिल की धड़कनें अनियमित रहती हैं
- शरीर में हर समय थकान और कमजोरी रहती है तो डॉक्टर से जांच कराएं.
यह भी पढ़ें – कान की वजह से चक्कर आने का क्या मतलब होता है? यहां जानिए दोनों में क्या है संबंध
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Esophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
4 hrs agoज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
18 hrs agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
20 hrs agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
21 hrs ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
22 hrs agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
1 day agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
1 day agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoसुबह सूर्य नमस्कार से दिन की करें शुरुआत, एक्सपर्ट से जानिए दिल और मांसपेशियों को क्या फायदे मिल सकते हैं
1 day agoब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines