हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सर्दियों में उंगलियां क्यों हो जाती हैं लाल? क्या किसी तरह के इंफेक्शन का हैं खतरा

अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनकी उंगलियां सर्दियों के मौसम में लाल और खुजलीदार हो जाती है. इस समस्या के कारण लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं इस समस्या का क्या कारण है?

विज्ञापन
सर्दी में क्यों उंगलियों में होने लगती हैं खुजली?

Thand ke dino mein Ungliyan Lal Kyu Ho Jati Hai: सर्दियों के मौसम मे शरीर से जुड़ी कई छोटी-छोटी परेशानियां भी शुरू हो जाती हैं. रूखी त्वचा, फटी एड़ियां और होंठों के साथ-साथ कई लोगों के पैरों की उंगलियां लाल पड़ने लगती हैं. ज्यादातर लोग इसे ठंड का मामूली असर समझकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन यही समस्या आगे चलकर खुजली, जलन, सूजन और दर्द की वजह बन सकती है. कुछ मामलों में इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि सर्दियों में पैरों की उंगलियां लाल क्यों हो जाती हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: भारत की ये खूबसूरत वादियां कहलाती है ‘पहाड़ों की रानी’! क्या आप जानते हैं नाम?

पैरों की उंगलियां लाल क्यों हो जाती हैं?

सर्दियों में ठंड के कारण शरीर की नसें सिकुड़ जाती हैं, जिससे पैरों और हाथों तक ब्लड फ्लो कम हो जाता है. जब अचानक पैरों को गर्माहट मिलती है, तो ब्लड तेजी से बहने लगता है और उंगलियां लाल दिखने लगती हैं. इसके अलावा ठंड में ड्राई स्किन की समस्या आम है, जिससे त्वचा में रूखापन, जलन और रेडनेस हो सकती है. साथ ही, एक और बड़ा कारण है चिलब्लेन (पेर्नियो), जिसमें ठंड और नमी के कारण पैरों की उंगलियां लाल, सूजी हुई और खुजलीदार हो जाती हैं. टाइट जूते या सिंथेटिक मोजे पहनने से भी ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जिससे यह समस्या काफी बढ़ सकती है.

विज्ञापन

क्या किसी इंफेक्शन का है खतरा?

अगर पैरों की उंगलियों में लगातार खुजली, जलन, सूजन या त्वचा फटने की समस्या बनी रहे, तो इंफेक्शन का खतरा हो सकता है. फटी त्वचा के जरिए बैक्टीरिया या फंगल इंफेक्शन आसानी से शरीर में घुस सकते हैं. खासकर डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को इस समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए. समय रहते देखभाल न करने पर दर्द और घाव की स्थिति भी बन सकती है.

विज्ञापन

इस समस्या से बचाव के आसान और असरदार उपाय

इस समस्या से राहत पाने के लिए पैरों को हमेशा गर्म रखने की कोशिश करें. सूती और ढीले मोजे पहनें और बहुत टाइट जूते पहनने से बचें. साथ ही, नहाने के बाद और सोने से पहले पैरों पर मॉइस्चराइजर (Moisturizer), नारियल तेल या सरसों का तेल जरूर लगाएं. पैरों को धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और रोजाना हल्की मालिश करें, इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. अगर समस्या ज्यादा बढ़ जाए या घाव बन जाए, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें. सही देखभाल से सर्दियों में पैरों की इस दिक्कत से आसानी से बचा जा सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सिर्फ 5 मिनट में लहसुन कैसे छीलें? यहां जानिए 5 गजब के ट्रिक्स, चुटकियों में काम हो जाएगा आसान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola