कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम सुनते ही डर लगने लगता है, क्योंकि इसका इलाज बहुत ही मुश्किल है. हालांकि, अगर वक्त पर इसके लक्षणों पर ध्यान दिया जाए तो काफी हद तक इसके असर को कम किया जा सकता है. इस बीमारी के होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन अगर अपने खानपान पर दिया जाए तो इस परेशानी को काफी हद तक हल किया जा सकता है. कई बार इलाज कराने के बाद कैंसर ठीक हो जाता है और इंसान की जान बच जाती है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके बाद भी कैंसर वापस आ जाता है. ऐसा क्यों होता है और इलाज में क्या कमी रहती है, आइए आचार्य मनीष जी से विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला ऐसा गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं, स्टडी में बताया क्या हो सकता है कारण
आखिर इलाज के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर?
कैंसर का इलाज पूरा होने का मतलब यह नहीं है कि दोबारा कैंसर नहीं हो सकता, क्योंकि कैंसर कोशिकाएं शरीर में बची रह सकती हैं. ये कोशिकाएं शुरुआती दौर में दिखाई नहीं देती हैं, लेकिन समय के साथ-साथ बढ़ती हैं और दोबारा होने का कारण बन जाती हैं. कैंसर दोबारा उसी जगह हो सकता है, लेकिन जहां पहले बीमारी थी.
क्या इलाज अधूरा रह जाना भी हो सकता है कारण?
कैंसर को खत्म करने से पहले यह समझना जरूरी है कि कैंसर होता क्या है. एक्सपर्ट मनीष जी का कहना है कि कैंसर न कहीं से आता है और न कहीं से जाता है. यह शरीर में मौजूद सेल्स से ही बनता है और बढ़ जाता है. इसलिए कैंसर लौटने का कारण सिर्फ इलाज अधूरा रहना नहीं है, बल्कि अपनी लाइफस्टाइल में किसी भी तरह का बदलाव न करना है.
क्या खानपान की गलतियां कैंसर को वापस ला सकती हैं?
कैंसर के इलाज के बाद संतुलित आहार शरीर को पोषण देने, ताकत को बनाए रखने और रिकवरी में मदद करता है, लेकिन किसी एक चीज को खाने या छोड़ने से कैंसर दोबारा होने का खतरा खत्म नहीं किया जा सकता. कई बार लोग सोशल मीडिया पर मिलने वाली सलाह पर इसका इलाज करना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- Dental Health: आपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
7 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
10 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
11 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
12 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
12 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
13 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
15 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines