Why Cancer Cases Increasing in Women: अमेरिकन कैंसर सोसाइटी की एक स्टडी के अनुसार कैंसर का ट्रेंड अचानक शिफ्ट होने लगा है। सर्वे में सामने आया है कि 1991-2022 के बीच कैंसर से होने वाली मौतें 34 प्रतिशत तक कम हो गई हैं। हालांकि कम उम्र की महिलाएं तेजी से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो रही हैं। आखिर इसकी क्या वजह है?
महिलाओं में बढ़े कैंसर के मामले
अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार पुरुषों की तुलना में महिलाओं को कैंसर होने का खतरा बढ़ गया है। जहां पुरुषों में कैंसर केस कम हुए हैं, तो महिलाओं में ये तेजी से बढ़ रहे हैं। खासकर 50-64 साल की आयु वाली महिलाओं में कैंसर की दर पुरुषों से अधिक पाई गई है। वहीं पुरुषों से तुलना की जाए तो 50 साल से कम आयु वाली महिलाओं में कैंसर के मामले 82 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं।
यह भी पढ़ें- Vitamin B12 की कमी से युवाओं को होती हैं ये 3 गंभीर बीमारियां! जानें शुरुआती संकेत
कैंसर से कम हो रही मौतें
इस रिपोर्ट में एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है। कैंसर से होने वाली मौतों में 34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार पिछले 2 दशकों यानी 20 साल में कैंसर से 4.5 मिलियन यानी 45 लाख मौतें कम हुई हैं। अब सवाल यह है कि आखिर यह कैसे मुमकिन हुआ? रिपोर्ट की मानें तो धूम्रपान कम करने, बेहतर उपचार और कैंसर का जल्द पता चलने के कारण इसे मात देना आसान हो गया।
महिलाओं में क्यों बढ़ रहे मामले?
अगर बात करें कि महिलाओं में कैंसर के मामले अचानक क्यों बढ़ रहे हैं? कुछ स्पेशलिस्ट्स की मानें तो खराब लाइफस्टाइल और पर्यावरण में बदलाव के कारण महिलाओं में कैंसर के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके अलावा पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा मोटापे का शिकार होती हैं, जिससे कैंसर के मामले भी बढ़ने लगे हैं। कम उम्र की महिलाओं में एंडोमेट्रियल कैंसर देखने को मिला है, जिसका सीधा संबंध मोटापे से है।
यह भी पढ़ें- आंखों की रोशनी को तेज करने के लिए करें डॉक्टर की ये टिप्स फॉलो, जानें Optic Neuritis के संकेत
संबंधित खबरें
हाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
28 mins agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
14 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
17 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
18 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
19 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
20 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
23 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines