Tonsils Reasons: टॉन्सिल गले के दोनों तरफ मौजूद छोटे ऊतक होते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं. हालांकि, कुछ लोगों को बार-बार टॉन्सिल में सूजन और संक्रमण की समस्या होती है, जिससे गले में दर्द, बुखार और निगलने में परेशानी जैसी दिक्कत होने लगती हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या टॉन्सिल हटाने की सर्जरी करानी चाहिए. इसको लेकर एक्सपर्ट डॉक्टर राजेश भारद्वाज (कंसल्टेंट, मेडफर्स्ट ईएनटी सेंटर) का कहना है कि टॉन्सिल में संक्रमण आमतौर पर वायरस या बैक्टीरिया के कारण होता है. इसलिए वक्त पर ध्यान देने की खास जरूरत है.
इसे भी पढ़ें- पेरिस ने पब्लिक प्लेस पर शराब पीने पर क्यों लगाया बैन? गर्मी से इसका क्या है कनेक्शन
कब करना चाहिए सर्जरी पर विचार
ज्यादातर मामलों में दवाओं और आराम से यह समस्या ठीक हो जाती है, लेकिन जब संक्रमण बार-बार होने लगे और व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होने लगे, तब डॉक्टर सर्जरी पर विचार कर सकते हैं. अगर किसी व्यक्ति को एक साल में कई बार टॉन्सिलाइटिस हो रहा है या लगातार कई सालों तक बार-बार संक्रमण की शिकायत बनी रहती है तो टॉन्सिल हटाने की सर्जरी यानी टॉन्सिल्लेक्टोमी की सलाह दी जा सकती है.
अगर ये लक्षण आए नजर
टॉन्सिल इतने बड़े हो जाएं कि सांस लेने, सोने या खाना निगलने में परेशानी होने लगे तब भी सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है. हालांकि, कुछ मामलों में टॉन्सिल के कारण बार-बार गले में मवाद बनना, टॉन्सिल के आसपास फोड़ा (एब्सेस) होना या एंटीबायोटिक दवाओं से भी आराम न मिलना सर्जरी का कारण बन सकता है.
बच्चों में बड़े टॉन्सिल के कारण
बच्चों में बड़े टॉन्सिल के कारण खर्राटे आना या स्लीप एपनिया जैसी समस्या होने पर भी डॉक्टर ऑपरेशन की सलाह दे सकते हैं. हालांकि, हर बार टॉन्सिल की समस्या होने का मतलब यह नहीं है कि सर्जरी जरूरी है. डॉक्टर मरीज की उम्र, संक्रमण की गंभीरता, बार-बार होने की आवृत्ति और उसके स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रभाव को देखकर फैसला लेते हैं. इसलिए बिना विशेषज्ञ की सलाह के सर्जरी का निर्णय नहीं लेना चाहिए.
अगर आपको या आपके बच्चे को बार-बार टॉन्सिल की समस्या हो रही है तो किसी ईएनटी विशेषज्ञ से परामर्श लेना जरूरी है. सही समय पर जांच और उपचार से जटिलताओं से बचा जा सकता है और जरूरत पड़ने पर सर्जरी का निर्णय भी आसानी से लिया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- हर समय क्यों आती है नींद? जानिए शरीर किन दिक्कतों का दे रहा है संकेत
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
11 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
14 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
14 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
15 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
17 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
20 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines