Chukandar Kise Nahi Khana Chahiye: सालभर खाए जाने वाले फूड्स में चुकंदर (Beetroot) की गिनती होती है. यह शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है और इसमें विटामिन और खनिज भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. लेकिन, सभी के लिए चुकंदर फायदेमंद नहीं है बल्कि ऐसी कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं जिनमें चुकंदर कभी नहीं खाना चाहिए. इसी बारे में बता रही हैं जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके इस बारे में बताया है. आप भी जानिए वो कौन से लोग हैं जिन्हें चुकंदर नहीं खाना चाहिए.
यह भी पढ़ें- क्या पेट में जलन होना Stomach Cancer का संकेत होता है? यहां जानिए पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं
किसे नहीं खाना चाहिए चुकंदर
डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने बताया कि ऐसे 7 लोग हैं जिनके लिए चुकंदर फायदेमंद नहीं है और सेहत को नुकसान हो सकता है –
संवेदनशील आंतें – जिन लोगों को इरिटेबल बाउल सिंड्रोम है या कहें जिनकी आंतें कमजोर हैं उन्हें चुकंदर नहीं खाना चाहिए. चुकंदर ब्लोटिंग और गैस का कारण बन सकता है और इस कंडीशन को और बिगाड़ सकता है.
एसिडिटी – जिन लोगों को बहुत ज्यादा एसिड रिफलक्स की दिक्कत है और आयदिन एसिडिटी होती है उनके लिए चुकंदर नुकसानदायक हो सकता है.
गुर्दे की पथरी – चुकंदर में ऑक्सलेट्स की भरपूर मात्रा होती है जो पथरी (Kidney Stones) को बढ़ा सकती है.
लो बीपी – जिन लोगों का ब्लड प्रेशर कम (Low Blood Pressure) है उनके लिए भी चुकंदर का सेवन नुकसानदायक होता है. चुकंदर के नाइट्रेट आपके बीपी को और ज्यादा कम कर सकते हैं.
कमजोर गुर्दे – जिन लोगों की किडनी कमजोर है उन्हें चुकंदर नहीं खाना चाहिए. चुकंदर का हाई पौटेशियम आपके हार्ट को रिस्क में डाल सकता है.
हाई यूरिक एसिड – ऑक्सलेट्स और प्यूरिन से भरपूर चुकंदर हाई यूरिक एसिड की वजह बनते हैं. जिन लोगों का यूरिक एसिड पहले से बढ़ा हुआ है उन्हें चुकंदर खाने से परहेज करना चाहिए.
अनियंत्रित डायबिटीज – डॉक्टर का कहना है कि अगर आपकी डायबिटीज की दिक्कत कंट्रोल में नहीं है तो आपको चुकंदर या चुकंदर के जूस (Beetroot Juice) का सेवन नहीं करना चाहिए.
चुकंदर से हो सकता है आयरन का ओवरलोड
बहुत से लोग आमतौर पर चुकंदर को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं. लेकिन, जरूरत से ज्यादा चुकंदर सेहतमंद व्यक्ति के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है. चुकंदर आयरन से भरपूर होता है और अगर इसे जरूरत से ज्यादा खाया जाए तो इससे हेमेक्रोमैटोसिस हो सकता है जिसमें शरीर जरूरत से ज्यादा आयरन सोखने लगता है. इससे लिवर, पित्त और दिल से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. इसीलिए चुकंदर को सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए.
यह भी पढ़ें – विटामिन B12 की कमी से दिमाग पर क्या असर पड़ता है? डॉक्टर ने बताए Vitamin B12 Deficiency के ब्रेन पर प्रभाव
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
साइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
3 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
3 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
5 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
6 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoपेशाब में खून से लेकर भूख ना लगने तक, जानिए किडनी कैंसर के क्या लक्षण हैं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines