क्या पेट में जलन होना Stomach Cancer का संकेत होता है? यहां जानिए पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं

Stomach Cancer Symptoms: पेट के कैंसर के लक्षणों को अक्सर ही लोग बेहद आम समझ लेते हैं जिसके कारण कैंसर की पहली स्टेज में पहचान नहीं हो पाती और डॉक्टर के पास जाने तक कैंसर की स्टेज बढ़ जाती है. ऐसे में पहली स्टेज में ही इस कैंसर का पता लगाना जरूरी है.

Stomach Cancer Symptoms

स्टेज 1 पेट कैंसर के क्या लक्षण हैं?

Pet Me Cancer Ke Lakshan: सबसे खतरनाक कैंसर में पेट के कैंसर को गिना जाता है. इसे गैस्ट्रिक कैंसर (Gastric Cancer) कहते हैं. इस कैंसर में पेट की अंदरूनी परत पर एब्नॉर्मल सेल्स पनपने लगती हैं और ट्यूमर बनता है. इस ट्यूमर को शुरुआत में ही पहचान लिया जाए तो कैंसर का इलाज आसान हो जाता है. लेकिन, अक्सर ही पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण (Symptoms) पेट की आम दिक्कतों की तरह ही लगते हैं. ऐसे में पेट के कैंसर के वॉर्निंग साइन पहचानना जरूरी है. यहां जानिए पेट का कैंसर होने पर शरीर में कौन-कौनसे लक्षण नजर आने लगते हैं.

विज्ञापन

पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण | Early Signs Of Stomach Cancer | Gastric Cancer Symptoms

पेट में जलन होना – खाना ना पचना और हर समय पेट में जलन होना (Burning Sensation) पेट के कैंसर का लक्षण हो सकता है. इस लक्षण को अक्सर ही लोग इग्नोर कर देते हैं और उन्हें लगता है कि खराब खाने की वजह से ऐसा हुआ है. अगर कभी-कभी पेट में जलन हो रही है तो यह दिक्कत आम हो सकती है, लेकिन लगातार पेट में जलन होना और दवा खाकर आराम ना मिलना पेट के कैंसर का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

तुरंत पेट भरना- अगर आप थोड़ा भी खाकर ऐसा महसूस करते हैं कि पेट भर गया है या पेट में भारीपन और असहजता होती है तो यह कैंसर का लक्षण हो सकता है. अगर एक रोटी खाकर भी आपको अनकंफर्टेबल लग रहा है और पेट फुल लग रहा है तो हो सकता है कि पेट का कैंसर हो गया है और ट्यूमर (Tumor) का आकार बढ़ा हुआ है.

बिना वजह वजन कम होना – अगर आप वजन घटाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं और फिर भी आपका वजन लगातार कम हो रहा है तो यह गैस्ट्रिक कैंसर का अलार्मिंग साइन हो सकता है. इस कैंसर में भूख नहीं लगती, पोषक तत्व शरीर को नहीं मिलते और ऐसे में वजन कम हो सकता है.

विज्ञापन

लगातार जी मितलाना – अगर आपको हर समय जी मितलाने की दिक्कत होती है, ऐसा लगता है कि उल्टी आने वाली है और अक्सर ही उल्टी आती है तो यह पेट के कैंसर का लक्षण हो सकता है. पेट के कैंसर में खाना खाने की इच्छा नहीं होती और उल्टी जैसा महसूस होता है और कई बार लिक्विड भी पेट से बाहर नहीं निकलता जिस कारण उल्टी हो सकती है.

मल का काला दिखना – पेट के कैंसर में इंटरनल ब्लीडिंग होने लगती है. इससे मल में कालापन नजर आने लगता है. अगर आपके शरीर में खून की कमी होने लगी है और मल काला (Black Stool) दिखता है तो यह पेट के कैंसर की वजह से हो सकता है.

विज्ञापन

पेट में दर्द होना – गैस्ट्रिक कैंसर में कई बार शुरुआती स्टेज में दर्द नहीं होता है, लेकिन जैसे-जैसे स्टेज गंभीर होती जाती है वैसे-वैसे पेट दर्द होना शुरू हो सकता है.

अगर आपको अपने शरीर में इनमें से कोई एक लक्षण भी नजर आ रहा है तो यह पेट के कैंसर का वॉर्निंग साइन हो सकता है और आपको डॉक्टर से तुरंत जांच करवा लेनी चाहिए जिससे शुरुआती स्टेज में ही कैंसर का पता चल सके और इलाज शुरू किया जा सके.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ