WHO Demands Warning Sign On Liquor Bottle: वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन आए दिन सेहत और शरीर को लेकर लोगों को नई-नई रिसर्च और वॉर्निंग साइन्स के बारे में बताता है। यह संस्थान हमेशा स्वास्थ्य के प्रति कई चेतावनियों को भी साझा करता है। हर तरह की बीमारियों, उनका निपटारा और बचाव को लेकर रिपोर्ट्स भी जारी करता है। हाल ही में उन्होंने शराब की बोतलों पर भी सिगरेट बॉक्स पर लगने वाले वॉर्निंग साइन की मांग की है, जिससे पीने वालों तक यह मैसेज पहुंच सके। जानें क्या बोला स्वास्थ्य संगठन ने।
ये भी पढ़ें- Vitamin B-12 Benefits: शरीर के लिए क्यों जरूरी यह विटामिन
WHO ने क्या बोला?
डब्ल्यूएचओ की यह घोषणा पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में अमेरिका के सर्जन जनरल रहे डॉ. विवेक मूर्ति द्वारा की गई थी, जिसमें शराब निर्माताओं से कैंसर संबंधी इसी प्रकार की चेतावनियां छापने का आग्रह किया गया था। दरअसल, सिगरेट, शराब और तंबाकू, इन चीजों से कैंसर हो सकता है लेकिन सिगरेट, गुटखा और तंबाकू के पैकेट्स पर कंपनियां इसकी चेतावनी छापती हैं। मगर शराब की बोतलों पर ऐसा कुछ नहीं होता है।
WHO Demands Warning Sign On Liquor Bottle
क्या है मोटिव?
दरअसल, यह कदम शराब के सेवन से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी खतरों को उजागर करने और लोगों को इसके खतरों के बारे में जागरूक करने के लिए उठाया गया है। WHO का कहना है कि शराब के सेवन से कैंसर, लिवर रोग, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं और अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इस स्टेप से लोगों को इसके जोखिम के बारे में सचेत करने में मदद मिलेगी।
शराब से कैंसर का रिस्क कितना?
नॉन कम्यूनिकेबल डिजीज पर WHO के सलाहकार डॉक्टर गौडेन गैलिया ने इस बात पर जोर दिया है कि शराब के हानिकारक होने के बारे में सिर्फ इंटरनेट पर जानकारी होना किसी काम का नहीं है। हमें इस बारे में लोगों को स्पष्ट तरीके से बताना होगा। बोतलों पर वॉर्निंग काफी महत्वपूर्ण है और प्रमुख भी है। WHO ने शराब पीने से कई प्रकार के कैंसर होने का जोखिम भी बताया है, जिसमें लिवर, किडनी और ब्लड भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- Gall Bladder Stone होने के संकेत देते हैं ये 3 बदलाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
13 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
14 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
15 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
17 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
17 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
21 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines