मंकीपॉक्स को लेकर WHO प्रमुख ने किया डराने वाला दावा, बोले-सौ फीसदी कारगर नहीं है टीका

MONKY

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बीच मंकीपॉक्स के बढ़ते केस दुनिया के लिए चिंता बढ़ाने वाली है। कई देशों में मंकीपॉक्स के मामले में तेजी देखी गई। इस बीच who के तकनीकी प्रमुख रोसमंड लुईस ने कहा कि मंकीपॉक्स का टीका बीमारी रोकने के लिए सौ फीसदी प्रभावी नहीं है। यानी की अब जोखिम और बढ़ गया है।

गुरुवार को प्रेस वार्ता में लुईस ने कहा कि इसके टीके बीमारी को पूरी तरह से रोकने में सक्षम नहीं हैं। वैक्सीन पर निर्भर रहना ठीक नहीं होगा। लोगों को खुद अपना बचाव करना होगा। हर व्यक्ति अपना खयाल रखे। लुईस का यह बयान तब जारी किया है जब दुनिया भर में 92 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स के 35,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, इस बीमारी से 12 लोगों की मौत हो गई है।

लुईस ने कहा कि डब्ल्यूएचओ मंकीपॉक्स की रोकथाम के लिए बने टीकों के 100 प्रतिशत प्रभावशाली होने की उम्मीद नहीं कर रहा है। इसके पहले डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले हफ्ते लगभग 7,500 मामले सामने आए हैं, जो पिछले सप्ताह की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा हैं। मंकीपॉक्स के सबसे ज्यादा मामले यूरोप और अमेरिका से आए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ