Diabetes Diet: डायबिटीज में खानपान का खासतौर से ध्यान रखा जाता है और ऐसे में बहुत से मरीजों का बस यही सवाल होता है कि मीठा खाएं या नहीं या कितना खाएं. लेकिन, इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी कहते हैं कि डायबिटीज में सिर्फ मीठा खाना ही परेशानी नहीं है बल्कि असल दिक्कत है शुगर स्पाइक (Sugar Spike) होना जोकि बिना मीठा खाए भी हो सकती है. ऐसे में चावल खाने पर ब्लड शुगर स्पाइक हो सकती है. लेकिन, क्या डायबिटीज के मरीज को चावल (Rice) खाना पूरी तरह छोड़ देना चाहिए? आइए जानते हैं डॉ. सलीम जैदी का इसपर क्या कहना है.
यह भी पढ़ें – लिवर फेल होने से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत, डॉक्टर ने बताए Liver Failure के लक्षण
डायबिटीज के मरीज को चावल खाना चाहिए या नहीं
डॉ. सलीम जैदी का कहना है कि ज्यादातर लोगों को लगता है कि बस चावल ही तो खा रहे हैं इससे क्या ही हो जाएगा, लेकिन यही मरीजों की सबसे बड़ी गलती साबित होती है. सफेद चावल जब पेट में जाता है तो बहुत जल्दी पच जाता है. जल्दी पचने का मतलब है कि यह तेजी से ग्लूकोज बनाता है. इससे ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ जाता है.
डायबिटीज में जब शुगर अचानक से ऊपर जाती है तो इंसुलिन पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ता है. इससे टाइम के साथ कंट्रोल ढीला पड़ जाता है. डॉ. सलीम जैदी बताते हैं कि शुरू-शुरू में आपको ये ब्लड शुगर स्पाइक महसूस ही नहीं होगी क्योंकि शरीर एडजस्ट कर लेता है. लेकिन, अगर रोज-रोज ऐसा ही चलता रहा तो शुगर स्पाइक फ्रीक्वेंट हो जाती है यानी आयदिन शुगर बढ़ने लगती है और इसे कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है. इसीलिए डायबिटीज में चावल खाने की सलाह नहीं दी जाती है. असल परेशानी तब होती है जब चावल ज्यादा मात्रा में खाया जाए, समय गलत हो और चावल को अकेला खाया जाए.
कैसे खा सकते हैं चावल
अगर आप डायबिटीज के मरीज (Diabetes Patient) हैं तो चावल की मात्रा, खाने का समय और तरीका बदलकर इसे कभी-कभार खा सकते हैं. अगर आपको चावल खाना है तो इसे दिन में खाइए. एक्सपर्ट का कहना है कि चावल कम मात्रा में खाएं और इसके साथ ढेर सारा हाई फाइबर फूड लीजिए, जैसे एक बड़ा कटोरा भरकर सलाद, खूब सारी सब्जियां, ढेर सारी दाल या घर पर बना दही.
डॉ. सलीम जैदी कहते हैं कि डायबिटीज कंट्रोल का मतलब सिर्फ मीठा बंद करना नहीं है बल्कि ब्लड शुगर स्पाइक कंट्रोल करना होता है.
यह भी पढ़ें – 40 का होते ही घुटनों में होने लगा है दर्द तो रोजाना करें ये काम, डॉक्टर ने कहा जोड़ों की सूजन भी हो जाएगी कम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 hr agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines