White Brinjal Benefits: बैंगन का नाम सुनते ही कई लोग ऐसे हैं जो खाना न खाने के बहाने ढूंढ़ने लगते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे वाले सफेद बैंगन के कुछ गुणकारी फायदों के बारे में, जो हेल्थ के लिए हैं बेहद जरूरी है। अगर आपको सेहत की काफी चिंता है तो कुलमिलाकर सारी सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं और हेल्दी रहना चाहिए।
एक बात और बैंगन सिर्फ बैंगनी ही नहीं, बल्कि ये हरे और सफेद रंगों में भी मिलता है, लेकिन सारे रंगों के बैंगनों में भरपूर पोषण लगभग एक समान ही है, तो सफेद बैंगन खाने से हेल्थ को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं, चलिए जान लेते हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल करता है
डायबिटीज एक गंभीर समस्या है, जो हमारी हेल्थ पर कई तरीकों से असर कर सकती है। अगर इस बीमारी से बचे रहना चाहते हैं, तो हेल्दी डाइट और जीवनशैली का पालन करना चाहिए। इसलिए सफेद बैंगन को खाने में शामिल करें और साथ ही इसकी पत्तियां भी बेहद गुणकारी हैं। इनमें भरपूर फाइबर और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो ब्लड में शुगर की मात्रा कम करती है।
ये भी पढ़ें- Silent Killer है ये बीमारी, पहला स्ट्रोक ही जानलेवा, 5 लक्षण देखें और बचाव करें
वजन घटाने में मददगार
सफेद बैंगन में फाइबर भरपूर मौजूद है, जिसे सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। फिर आपको बार-बार भूख भी नहीं लगती है, जिससे वजन कम करना आसान हो जाता है।
बैड कोलेस्ट्रॉल कम करता है
सफेद बैंगन के सेवन से शरीर में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद न्यूट्रिशन खून में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे दिल की बीमारियों से बचाव होता है।
ये भी पढ़ें- एक मीठा फल, जिसके पत्ते का जूस रोज पिएंगे तो शरीर में देखने को मिलेंगे 6 बदलाव
किडनी हेल्दी रहती है
सफेद बैंगन में शरीर को डिटॉक्स करने के भी गुण पाए जाते हैं, जिससे किडनी पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता और किडनी भी हेल्दी रहती है।
पाचन ठीक रखता है
सफेद बैंगन पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होता है, इसके कारण इसमें मौजूद फाइबर आपको कब्ज, गैस, एसिडिटी से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
3 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
9 hrs agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
1 day agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 days agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 days agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines