High BP Yoga: हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत सामान्य होती जा रही है. भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, एक्सरसाइज ना करना, खराब खाना और जीवनशैली की गलत आदतें हाई ब्लड प्रेशर की वजह बनती हैं. वहीं, हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की दिक्कत दिल की बीमारियों को बढ़ाती है जिससे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों में लगातार इजाफा होता है. ऐसे में योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) से जनिए कौन से योग हाई ब्लड प्रेशर को कम करते हैं और किस प्रेशर पॉइंट को दबाने पर हाई बीपी तुरंत नीचे आ सकता है.
हाई ब्लड प्रेशर के लिए योगा
बाबा रामदेव ने बताया कि व्यक्ति अक्सर ही तनावग्रस्त हो जाता है. इस तनाव से और शारीरिक श्रम के अभाव से हाइपरटेंशन तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन, अगर नियमित रूप से 8 योग कर लिए जाएं तो हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत कम होने में असर दिखता है. ये हैं ये 8 योग-
भस्त्रिका – इसमें सांस को अंदर लेकर बाहर छोड़ा जाता है. इससे फेफड़ों की क्षमता भी बढ़ती है और कफ दोष भी दूर होता है.
कपालभाति – बाबा रामदेव की सलाह है कि कपालभाति (Kapalbhati) को धीरे-धीरे करें क्योंकि कपालभाति अगर तेजी से किया जाए तो बीपी बढ़ सकता है.
बाह्य प्राणायाम – इस प्राणायाम में सांस को बाहर निकालकर रोक लेते हैं और फिर सांस ली जाती है. यह पाचन तंत्र सुधारने में भी सहायक है.
उज्जाई – इसमें गले को संकुचित करके सांस अंदर और बाहर की जाती है. इसे करने पर समुद्र की लहरों जैसी ध्वनि उठती है.
यह भी पढ़ें – ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए क्या खाना चाहिए? Baba Ramdev ने बताया ठंड भगाने के लिए खाएं ये चीज
अनुलोम-विलोम प्राणायाम – अनुलोम विलोम (Anulom Vilom) दोनों नाक से एक-एक करके सांस लेने वाला प्राणायाम है जिसमें पहले एक नाक को बंद करके सांस ली जाती है और दूसरी से छोड़ते हैं और फिर यही प्रक्रिया दूसरी नाक से की जाती है और पहली से सांस छोड़ते हैं.
भ्रामरी – इसमें आंखों और कानों को बंद करके भिन्न सी ध्वनि नाक से निकाली जाती है. इससे तनाव दूर होता है.
अद्गीत – इसमें गहरी सांस लेकर ‘ॐ’ का उच्चारण होता है और ओ पर ज्यादा जोर डाला जाता है. इससे मन को शांति का अनुभव होता है.
प्रणव – इसमें ‘ॐ’ का उच्चारण किया जाता है. यह व्यक्ति को आध्यात्मिक अवस्था में ले जाता है.
बाबा रामदेव का कहना है कि इस बात का खास ध्यान रखें कि ये सभी प्राणायाम आपको धीमी गति से करने हैं. ये योग रोजाना कर लिए जाएं तो हाइपरटेंशन की दिक्कत कभी नहीं होगी और अगर है तो हमेशा के लिए ठीक हो जाएगी.
ब्लड प्रेशर कम करने के लिए दबाएं यह प्रेशर पॉइंट
ब्लड प्रेशर हाई हो तो हाथ का एक ऐसा प्रेशर पॉइंट है जिसे दबाने पर बीपी तुरंत कम हो सकता है. बाबा रामदेव ने बताया कि रिंग फिंगर यानी छोटी उंगली की बगल वाली उंगली को सबसे ऊपर पॉइंट पर एक मिनट दबाने पर ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. इस प्रेशर पॉइंट (Pressure Point) को दबाने पर हाई बीपी तुरंत कंट्रोल में आ सकता है.
लौकी का जूस भी है फायदेमंद
हाई बीपी के मरीजों को बाबा रामदेव लौकी का जूस पीने की सलाह देते हैं. बाबा रामदेव का कहना है कि लौकी का जूस कड़वा नहीं होना चाहिए. इस जूस में आप आंवले का रस, तुलसी या पुदीने का रस या फिर नींबू का रस मिलाकर भी पी सकते हैं. कड़वी लौकी का जूस पीने पर उल्टी हो सकती है और खूनी दस्त जैसी भयंकर दिक्कतें हो सकती हैं.
बाबा रामदेव की सलाह है कि हाई ब्लड प्रेशर कम करने के लिए आप रोजना सुबह-शाम 200 से 250 ग्राम लौकी का जूस पी सकते हैं. जिन्हें सर्दी हो वे लोग लौकी का सूप बनाकर भी पी सकते हैं.
यह भी पढ़ें –चेहरे पर क्या लगाएं कि चेहरा साफ दिखे? आचार्य बालकृष्ण ने बताया कौन सा औषधीय पौधा आएगा काम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
59 mins agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
4 hrs agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
4 hrs agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
17 hrs agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
23 hrs agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
1 day agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
1 day agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
1 day agoफैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
1 day agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines