हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नींद की कमी के लिए कौन सा विटामिन अच्छा है? यहां जानिए किस विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है

Vitamin Deficiency And Sleep: शरीर में अगर इस एक विटामिन की कमी हो जाए तो नींद आने में दिक्कत होने लगती है. यहां जानिए यह कौन सा विटामिन है और किस तरह इसकी कमी पूरी करके सेहत को दुरुस्त रखा जा सकता है.

विज्ञापन
Insomnia Causes: कौन सा विटामिन नींद को प्रभावित करता है. Image Credit - Pexels

Vitamin Deficiency: नींद ऐसी चीज है जो अगर पूरी ना हो तो व्यक्ति का पूरा दिन खराब हो सकता है. ना सिर्फ दिन का शेड्यूल बल्कि सेहत को भी बिगाड़ देती है नींद की कमी. अक्सर लोग समय पर सोने तो जाते हैं लेकिन करवटें बदलते रह जाते हैं पर नींद है कि आने का नाम ही नहीं लेती. इस नींद ना आने (Insomnia) की वजह शरीर में इस एक विटामिन की कमी हो सकती है. इस विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है या नींद आने में दिक्कत होने लगती है. यहां जानिए कौन सा है यह विटामिन और किस तरह इस विटामिन की कमी को पूरा किया जा सकता है.

किस विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है

विटामन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) नींद को प्रभावित करती है. अगर शरीर में विटामिन डी कम हो जाए तो इससे स्लीप पैटर्न खराब हो सकता है और नींद आने में दिक्कत होती है. अगर आप पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी नहीं ले रहे हैं तो हो सकता है आपको मसल्स में दर्द रहने लगे, हड्डियों में दर्द रहे, बाल झड़ने लगें और हर समय शरीर में थकान महसूस हो. ऐसे में विटामिन डी की कमी को पूरा करना जरूरी होता है.

विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में धूप ली जा सकती है. धूप यानी सूरज की किरणें विटामिन डी की मुख्य स्त्रोत होती हैं. ऐसे में रोजाना 15 से 20 मिनट सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच की धूप लेने पर शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिलता है. इसके अलावा फूड सोर्सेस में दूध, दही, चीज, अंडे और मशरूम के अलावा मछलियों के सेवन से विटामिन डी मिल सकता है.

इन खनिजों की कमी से भी नहीं आती है नींद

ओमेगा-3 की कमी – शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की कमी से नींद नहीं आती है. ओमेगा-3 फैटी एसिड्स के सप्लीमेंट्स लिए जाएं तो रात में 1 घंटा ज्यादा नींद आ सकती है. इससे ब्लड प्रेशर लेवल्स भी कम होते हैं. अखरोट और अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड्स के अच्छे स्त्रोत होते हैं.

सेलेनियम की कमी – विटामिन और फैटी एसिड्स के साथ ही सेलेनियम की कमी भी स्लीप साइकल को बिगाड़ सकती है. ऐसे में सेलेनियम का सेवन करना जरूरी है. सेलेनियम की कमी पूरी कर ली जाए तो रात में गहरी नींद आने (Neend Aana) में मदद मिल सकती है. सीफूड जैसे ऑयस्टर्स और श्रिंप के अलावा टूना खाने पर शरीर को अच्छी मात्रा में सेलेनियम मिलता है. इसके साथ ही ब्राजील नट्स सेलेनियम के अच्छे स्त्रोत होते हैं.

यह भी पढ़ें – National Epilepsy Day 2025: मिर्गी का दौरा कैसे ठीक होता है? यहां जानिए मिर्गी के क्या लक्षण होते हैं

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें