Vitamin Deficiency And Weak Bones: शरीर को दुरुस्त रहने के लिए पोषक तत्वों, विटामिन और खनिजों की जरूरत होती है. इनमें से किसी की भी कमी हो तो शरीर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है. सिर्फ विटामिन की बात करें तो ऐसा भी एक विटामिन है जिसकी कमी शरीर को खोखला करने लगती है. इस विटामिन की कमी होने पर हड्डियों में दर्द रहने लगता है और चलने-फिरने में व्यक्ति को दिक्कत होने लगती है सो अलग. यहां जानिए कौन सा है यह विटामिन जिसकी कमी से हड्डियों में दर्द होने लगता है और किस तरह इस विटामिन की कमी को दूर किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – पैर की उंगली में खुजली हो तो क्या करें? यहां जानिए घर पर ही कैसे मिलेगी इस दिक्कत से राहत
किस विटामिन की कमी से हड्डियों में दर्द होता है
हड्डियों के दर्द का कारण बनने वाले इस विटामिन का मुख्य स्त्रोत है सूरज की धूप. यह विटामिन है विटामिन डी. विटामिन डी कैल्शियम और फॉस्फेट के एब्जॉर्प्शन को भी बेहतर बनाता है और इसकी कमी से हड्डियों में खनिजों की कमी भी होने लगती है. इसके अलावा, विटामिन डी बोन मास कम करता है.
हड्डियों के अलावा, ब्रेन डेवलपमेंट, इम्यूनिटी बढ़ाने और क्रोनिक बीमारियों को कम करने में विटामिन डी मददगार होता है. यह दिमाग और दिल की सेहत को दुरुस्त रखता है. मोटापा कम करने में और मूड को अच्छा या बुरा रखने में विटामिन डी की भूमिका देखी जाती है.
कैसे मिलता है विटामिन डी
विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) से हड्डियों में दर्द ना हो और सेहत बिगड़ने से बचे इसके लिए विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा लेना जरूरी होता है. विटामिन डी की मुख्य स्त्रोत सूरज की धूप होती है. रोजाना सुबह 8 से 11 बजे की बीच विटामिन डी पाने के लिए बेस्ट मानी जाती है. 15 से 20 मिनट तक धूप ली जाए तो शरीर को रोज की जरूरत के अनुसार विटामिन डी मिल जाता है.
- दूध या विटामिन डी फोर्टिफाइड दूध पीने पर शरीर को विटामिन डी मिल जाता है. इसके अलावा, विटामिन डी फोर्टिफाइड ब्रेफफास्ट सीरियल्स या जूस पिए जा सकते हैं.
- अंडे, मशरूम और लिवर मीट से शरीर को विटामिन डी मिल सकता है. विटामिन डी पाने के लिए मछली भी खाई जा सकती है.
विटामिन डी की कमी के क्या लक्षण होते हैं
- शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो इससे हड्डियों में दर्द रहने लगता है. हाथ, पैरों के अलावा छाती और कमर में यह दर्द ज्यादा महसूस होता है.
- विटामिन डी की कमी होने पर मसल्स में दर्द होने लगता है.
- व्यक्ति हर समय थकान महसूस करता है और थोड़ा-बहुत काम करने पर कमजोरी होने लगती है.
- बार-बार बीमार पड़ने की दिक्कत देखी जाती है. विटामिन डी की कमी से इम्यूनिटी कमजोर होने पर ऐसा होता है.
- मूड हमेशा खराब रहता है, अवसाद महसूस होने लगता है, दुख महसूस होता है.
- चोट लगने के बाद जल्दी नहीं भरती है.
- बालों का झड़ना और पतला होना विटामिन डी की कमी से हो सकता है.
यह भी पढ़ें – फेफड़े खराब होने के क्या कारण हैं? ये 5 आदतें बिगाड़ सकती हैं आपके फेफड़ों की सेहत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
फ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
34 mins agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
1 hr agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
20 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
22 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
23 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines