बेड के किस तरफ सोने से आती है अच्छी नींद? एक्सपर्ट से जानिए किस दिशा में मिलता है सुकून और हेल्थ को फायदा

Summary- Best Sleeping Side: अच्छी नींद के लिए सही पोजीशन का भी पता होना जरूरी है. आयुर्वेद में सोने की स्थिति को भी बेहद खास माना गया. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि किस दिशा में सोने से शरीर को ज्यादा सुकून मिलता है. 

Which Direction is Best to Sleep

रात को सोने की सही पोजीशन कौन सी है? image Credit- Freepik

Which Direction is Best to Sleep: दिनभर काम करके रात में बेड पर लेटकर थकान उतारने का अपना अलग मजा है. वैसे भी सुबह जल्दी उठने के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है. रात में 7-8 घंटे चैन की नींद सोने से बहुत ही सुकून मिलता है. लेकिन, तब क्या होगा जब आपको पता चले कि सोने का भी एक तरीका है. हमारी नींद और स्वास्थ्य पर इस बात का भी असर होता है कि आप किस करवट सो रहे हैं. आयुर्वेद में सोने की स्थिति को भी बेहद खास माना गया है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि किस दिशा यानी दाएं या बाएं किस करवट सोना चाहिए? इसको लेकर एक्सपर्ट आचार्य मनीष जी ने बताया है कि कौन सी करवट लेकर सोने से शरीर को फायदा मिला है.

विज्ञापन
विज्ञापन

रात को अच्छी और गहरी नींद लेने के तरीके | Tips to Get a Good And Deep Sleep At Night

किस तरफ सोना बेहतर है? 

अच्छी नींद के लिए करवट लेकर सोना खासकर बाएं ओर बेहतर माना गया है. रिसर्च के मुताबिक, इससे शरीर ज्यादा रिलैक्स होता है और नींद भी अच्छी आती है. आयुर्वेद में कहा गया है कि इस तरफ सोने से पाचन बेहतर होता है. एसिड रिफ्लक्स कम हो जाती है और गर्भावस्था में रक्त संचार अच्छा होता है. साथ ही खर्राटों और स्लीप एपनिया से भी राहत मिल सकती है. 

सोने की सही पोजीशन कौन सी है?

अच्छी नींद के लिए हमेशा पीठ के बल या करवट लेकर सोना सबसे अच्छा माना जाता है. एक्सपर्ट के अनुसार पीठ के बल सोने से रीढ़ सीधी रहती है और शरीर की पोजीशन भी बेहतर होती है. हालांकि, इस दौरान पेट के बल सोने से बचना चाहिए, क्योंकि यह गर्दन और पीठ पर दबाव डालता है.  

विज्ञापन

अच्छी और गहरी नींद लेने के तरीके 

  • अपने लिए सही गद्दा चुनें ताकि जब आप लेटने आएं तो आपको तुरंत नींद आ जाए. 
  • सही चादरें चुनें क्योंकि कई बार चादर चुभती है और शरीर को सुकून नहीं देती. 
  • अपने लिए सही तकिया चुनें और सिर रखकर देखें. कहीं आपके दिमाग में दर्द तो नहीं पैदा कर रहा. 
  • सोने और जागने का नियमित समय बनाएं. जब एक वक्त होगा तो आपको बेहतर तरीके से नींद आएगी.
  • शांत और अंधेरे में सोने की कोशिश करें .
  • लाइट में दिमाग को सुकून नहीं मिलेगा. 
  • शराब से दूरी बनाए रखें क्योंकि उसकी ज्यादा मात्रा नींद को प्रभावित कर सकती है. 

इसे भी पढ़ें- Piles Disease: बवासीर किसकी कमी से होती है? यहां जानिए जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ