सिर्फ 1 पोषक तत्व की कमी से आ सकता है हार्ट अटैक, एक्सपर्ट ने बताया किन संकेतों तुरंत से करें पहचान

Heart Attack Kyu Aata Hai: दिल की सेहत को बनाए रखने के लिए डाइट बहुत ही मायने रखती है. अगर आप डाइट में सभी पोषण तत्व शामिल करेंगे तो अटैक आने का खतरा कम हो सकता है. इसलिए अगर एक का पोषक तत्व हो जाए तो परेशानी बढ़ सकती है.  

Heart Attack Kyu Aata Hai

कौन सा है यह 1 पोषक तत्व? Image Credit- News24

एक लंबी लाइफस्टाइल के लिए हेल्दी डाइट होना बहुत ही जरूरी है. अगर आप शामिल नहीं करेंगे तो परेशानी बढ़ सकती है, क्योंकि एक पोषक तत्व की कमी भी भारी पड़ सकती है. पिछले कुछ सालों में कई एक्सपर्ट ने इस बात पर जोर दिया है कि शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी दिल को भी इफेक्ट करने का काम करते हैं. इसको लेकर डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके अपनी एक वीडियो के माध्यम से बताती हैं कि शरीर में सिर्फ एक पोषक तत्व की कमी होने की वजह से भी हार्ट अटैक आ सकता है. इसलिए इसकी कमी को वक्त पर पहचान लें और अपनी डाइट पर ध्यान दें. 

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन सा है यह 1 पोषक तत्व?

शरीर में हर पोषण जरूरी होता है. इसलिए अपनी डाइट में इसका खास ध्यान रखना चाहिए, लेकिन मैग्नीशियम की कमी से शरीर काफी हद तक इफेक्ट हो सकता है. मैग्नीशियम शरीर में 300 से ज्यादा एंजाइम से जुड़ी चीजों को निभाने का काम करता है. अगर बॉडी में इसकी कमी होती है तो दिल की धड़कन इफेक्ट होती है और ब्लड प्रेशर भी ऊपर-नीचे होता रहता है. 

मैग्नीशियम की कमी के संकेत

  • मांसपेशियों में ऐंठन या खिंचाव होना 
  • लगातार थकान और कमजोरी होना 
  • हाथ-पैरों में झनझनाहट होना 
  • दिल की धड़कन तेज होना 
  • भूख कम लगना
  • मतली या उल्टी होना 
  • नींद आने में परेशानी बढ़ना 
  • चिड़चिड़ापन या बेचैनी होना 

किन लोगों में ज्यादा होता है कमी का खतरा? 

मैग्नीशियम की कमी उन लोगों में ज्यादा देखने को मिलती है, जिन्हें टाइप-2 डायबिटीज है या फिर लंबे वक्त तक दवा खा रहे हैं. कई बार पेट से जुड़ी समस्या हो जाती है, लेकिन अगर यह लगातार बनी रहती है तो आपको इसपर ध्यान देना चाहिए. अगर आपका कुछ खाने का मन नहीं करेगा तो परेशानी ज्यादा हो सकती है.

विज्ञापन

कैसे दूर करें मैग्नीशियम की कमी? 

इसकी कमी को दूर करने के लिए आपको अपनी थाली पर ध्यान देना है. पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं. ड्राई फ्रूट्स में बादाम, काजू और मूंगफली को शामिल करें. लंच या डिनर में दालें और बीन्स की मात्रा बढ़ा दें. केले का चाट और अगर आपका कुछ मीठा खाने का मन है तो डार्क चॉकलेट खाएं. अगर आप हर रोज अच्छी डाइट लेंगे तो काफी हद तक इसे दूर किया जा सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ