Blood Sugar Control: डायबिटीज एक क्रोनिक कंडीशन है जिसमें शरीर इंसुलिन को सही तरह से प्रोड्यूस नहीं कर पाता जिससे ब्लड शुगर लेवल्स रेग्यूलेट नहीं हो पाते. इंसुलिन प्रोडक्शन ठीक ना किया जाए तो इससे खून में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ने लगती है जिससे किडनी, दिल, नर्व्स और आंखों संबंधी दिक्कतें होना शुरू हो जाती हैं. ऐसे में डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को ब्लड शुगर मैनेजमेंट के लिए खानपान का खास ख्याल रखना जरूरी होता है. न्यूट्रिशनिस्ट शालिनी सुधाकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि अमरूद के पत्ते (Guava Leaves) डायबिटीज के मरीजों के लिए किस तरह फायदेमंद होते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट ने अमरूद के पत्तों का सही तरह से सेवन करने के बारे में भी बताया है.
ब्लड शुगर कम करने के लिए अमरूद के पत्ते | Guava Leaves To Reduce Blood Sugar
न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि रिसर्च इस बात की पुष्टि करती है कि अमरूद के पत्ते नेचुरली ब्लड शुगर लेवल्स को कम करते हैं. अमरूद के पत्तों में एक बहुत ही पावरफुल कंपाउंड होता है जिसे अल्फा ग्लूकोसिडेस कहते हैं. इसके एंजाइम फूड से ग्लूकोज को ब्रेक करते हैं और ग्लूकोज के एब्जॉर्प्शन को धीमा करते हैं. इससे ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता और शरीर में इंसुलिन प्रोडक्शन बेहतर होता है. इससे डायबिटीज कंट्रोल (Diabetes Control) में रहती हैं. अमरूद के फाइबर जब आंवला में मौजूद विटामिन सी से मिलते हैं तो यह डायबिटीज कम करने में कमाल का असर दिखाता है.
कैसे करें अमरूद के पत्तों का सेवन
इस ब्लड शुगर कंट्रोलिंग जूस को बनाने के लिए सबसे पहले अमरूद के पत्तों को अच्छे से धोकर पानी में 10 से 15 मिनट के लिए उबाल लें. अब 5 अमरूद के पत्तों को 2 बीज निकाले गए आंवला (Amla) के साथ ब्लेंडर में डालें. इसमें थोड़ा पानी मिलाएं और पीस लें. इस तैयार जूस को छानें और पी लें.
अमरूद के पत्तों के और भी हैं फायदें
- अमरूद के पत्तों से वजन कम करने में मदद मिलती है. इन पत्तों को सुबह के समय चबाया जाए या इनका रस पिया जाए तो एक्सेस फैट कम होता है.
- इन पत्तों के सेवन से गंदा कॉलेस्ट्रोल कम होने में मदद मिलती है.
- अमरूद के पत्ते (Amrood Ke Patte) पाचन को बेहद करने में फायदेमंद होते हैं. इनसे कब्ज जैसी दिक्कतें दूर रहती हैं.
- अमरूद के पत्ते शरीर को डिटॉक्स करते हैं. इनसे शरीर के गंदे टॉक्सिंस निकल जाते हैं.
- शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में अमरूद के पत्तों का असर नजर आता है.
- इन पत्तों से स्किन और हेयर की सेहत अच्छी रहती है.
- अमरूद के पत्ते खून साफ करने में असरदार होते हैं.
यह भी पढ़ें – नसों में जमी गंदगी कैसे निकालें? डॉक्टर ने बताया डाइट में शामिल कर लीं ये चीजें तो साफ हो जाएगी नसों की ब्लॉकेज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
3 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
5 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
8 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
9 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
12 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines