शरीर में कई बार ऐसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं, जिसके बारे में हमें जानकारी नहीं होती और हम उसे सामान्य समझकर लंबे समय तक नजरअंदाज करते रहते हैं. लेकिन कई बार आम सी दिखने वाली समस्या, शरीर में पनप रही किसी गंभीर बीमारी का लक्षण होती हैं, जिन्हें लंबे समय तक नजरअंदाज करना सही नहीं है. ऐसे में एक आम लेकिन खतरनाक बीमारी का लक्षण है, अचानक हेल्दी से दिखने वाले व्यक्ति को बार-बार प्यास और भूख लगने की समस्या. कई बार ये सच में लंबे समय तक प्यासा या भूखा रहने से हो सकती है, लेकिन अगर बार-बार ऐसी स्थिति दिखे, तो इसके पीछे कोई गंभीर कारण भी हो सकती है, जिसके बारे में सही जानकारी होना काफी जरूरी है. अगर आपको भी बार-बार प्यास और भूख लगती है, तो हो सकता है कि आपके शरीर में गंभीर बीमारी पनप रही हो. आइए जानते हैं कौन सी बीमारी के लक्षण में व्यक्ति को बार-बार प्यास और भूख लगने लगती है.
यह भी पढ़ें: रोज कितना नमक खाना सेहत के लिए सही है? जानिए ज्यादा सोडियम की आदत आपकी सेहत
किस बीमारी का लक्षण हो सकती है आपकी ये समस्या?
CDC में प्रकाशित एक रिसर्च में बार-बार प्यास और भूख लगने के पीछे एक बड़ा कारण डायबिटीज यानी शुगर को माना गया है. शुगर की समस्या बीते कुछ सालों में तेजी से लोगों के बीच बढ़ रही है, जिस कारण न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में आज इसके बड़ी संख्या में मरीज देखने को मिल जाते हैं. डायबिटीज की स्थिति में शरीर अंदर से इतना कमजोर हो जाता है, कई अन्य बीमारियां पैदा होने लगती है, जिसमें दिल से जुड़ी बीमारी भी शामिल है.
कैसे डायबिटीज का शिकार हो जाते हैं लोग?
किसी बीमारी के लक्षणों के बारे में जाने से पहले यह जानना भी जरूरी है कि आखिर वह बीमारी पैदा कैसे होती है? बता दें कि डायबिटीज यानी शुगर की बीमारी तब होती है, जब शरीर में पैंक्रियाज पर्याप्त इंसुलिन नहीं बनाता है या फिर शरीर उसका ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाता है. पहले ये बीमारी बड़े उम्र के लोगों में पाई जाती थी, लेकिन स्थिति अब इतनी खराब हो चुकी है कि कम उम्र के युवा समेत बच्चे भी इसके खतरे में हैं. इतना ही नहीं, इसके दो टाइप होते हैं, टाइप-1 और टाइप-2 और दोनों ही टाइप में बार-बार प्यास और भूख के लक्षण देखने को मिलते हैं.
सिर्फ भूख और प्यास ही नहीं, ये भी हैं लक्षण
डायबिटीज के लक्षणों में सिर्फ भूख और प्यास शामिल नहीं है, बल्कि इसके अलावा भी कई लक्षण मरीजों में दिखाई दे सकते हैं, जिन्हें वक्त रहते पहचानना काफी जरूरी है, ताकि वक्त रहते इलाज कराया जा सके और कंट्रोल में रखा जा सके. डायबिटीज के लक्षणों में शामिल हैं;
- बार-बार पेशाब लगना.
- अचानक वजन का कम होना, बिना किसी कारण के
- हर वक्त बहुत थकान महसूस होना
- ध्यान लगाने में परेशानी
- बार-बार होने वाले यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) या यीस्ट इन्फेक्शन भी शामिल हैं.
डायबिटीज का कोई पक्का इलाज या खत्म करने का तरीका नहीं है, लेकिन जरूरी है कि आप रेगुलर मेडिकल जांच कराएं, वजन को कंट्रोल में रखें, एक्सरसाइज करें और अच्छी लाइफस्टाइल को अपनाएं.
यह भी पढ़ें: रोजाना कितनी नींद लेना सेहत के लिए होता है फायदेमंद? जानिए कम सोने की आदत कितनी
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
14 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
14 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
15 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
18 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
19 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
23 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines