रोज कितना नमक खाना सेहत के लिए सही है? जानिए ज्यादा सोडियम की आदत आपकी सेहत पर कैसा डाल सकती है असर

क्या आप जानते हैं अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए दिनभर में कितना नमक खाना सही रहता है? सच्चाई जानकर आप सच में हैरान रह जाएंगे.

Salt Intake For Health
1 / 8

भारतीय रसोई में नमक का इस्तेमाल अच्छी-खासी मात्रा में होता है. भारत में तैयार होने वाले ज्यादातर डिशेज में स्वाद बढ़ाने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं अच्छी सेहत के लिए दिनभर में कितना नमक खाना सही है?  

विज्ञापन

भारत में लोगों की लाइफस्टाइल में नमक

भारत में लोगों की लाइफस्टाइल में नमक 2 / 8

भारत में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नमक का इस्तेमाल काफी पहले से होता आ रहा है. सब्जियों से लेकर नॉनवेज पकवानों में बिना नमक के स्वाद आता ही नहीं है. इतना ही नहीं, पीने वाली कई ड्रिंक्स में भी नमक का इस्तेमाल होता है, ऐसे में ऐसा कहना गलत नहीं होगा नमक भारतीय लोगों की लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा बन चुका है.

विज्ञापन

अच्छी सेहत के लिए कितना नमक सही?

अच्छी सेहत के लिए कितना नमक सही?3 / 8

नमक भोजन का जरूरी हिस्सा है, लेकिन इसकी मात्रा बढ़ने पर शरीर को नुकसान हो सकता है. ICMR और NIN द्वारा प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, WHO की सलाह है कि रोजाना सोडियम का सेवन करीब 2300 मिलीग्राम तक रखना चाहिए, जो लगभग 5 ग्राम नमक के बराबर है.

दिनभर में 5 ग्राम नमक की सीमा रखें

दिनभर में 5 ग्राम नमक की सीमा रखें4 / 8

एक दिन में करीब एक चम्मच यानी 5 ग्राम से ज्यादा नमक लेने से बचना बेहतर माना जाता है, क्योंकि शरीर में सोडियम और पोटैशियम का संतुलन भी जरूरी है. आपको शायद मालूम न हो, लेकिन कुछ सब्जियों की मदद से इस मात्रा को पूरा किया जा सकता है, लेकिन अलग से नमक का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं है.

विज्ञापन

खाने में ऊपर से नमक डालना करें कम

खाने में ऊपर से नमक डालना करें कम5 / 8

हेल्दी शरीर के लिए जरूरी है कि नमक की मात्रा को सीमित किया जाए. सब्जियां खाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसमें पहले से ही सोडियम मौजूद है, ऐसे में ऊपर से नमक डालना, तय मात्रा से ज्यादा हो सकता है, जिसका असर सेहत पर पड़ सकता है.

ज्यादा नमक से बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर

ज्यादा नमक से बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर6 / 8

ज्यादा नमक का सेवन बीपी बढ़ने से जुड़ा है. लगातार हाई ब्लड प्रेशर रहने पर दिल और खून की नसों पर दबाव बढ़ सकता है. कम नमक वाला भोजन अपनाने से हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

पेट और हड्डियों पर भी पड़ सकता है असर

पेट और हड्डियों पर भी पड़ सकता है असर7 / 8

जरूरत से ज्यादा सोडियम सिर्फ ब्लड प्रेशर को प्रभावित नहीं करता. लंबे समय तक ज्यादा नमक लेने से पेट की अंदरूनी परत पर असर पड़ सकता है. साथ ही, गैस्ट्राइटिस, एट्रोफी और पेट के कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है और ज्यादा सोडियम हड्डियों की मजबूती पर भी असर डाल सकता है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप अपनी इस आदत को ठीक करें.

चिप्स, सॉस और पैकेज्ड फूड से रहें सावधान

चिप्स, सॉस और पैकेज्ड फूड से रहें सावधान8 / 8

चिप्स, नमकीन, सूप, सॉस, केचप, नमकीन मक्खन, चीज, डिब्बाबंद खाने की चीजें, पापड़ और नमकीन आदि में सोडियम ज्यादा हो सकता है. प्रोसेस्ड मीट और रेडी-टू-ईट चीजों का सेवन भी सीमित रखना बेहतर हो सकता है. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें: रोजाना कितनी नींद लेना सेहत के लिए होता है फायदेमंद? जानिए कम सोने की आदत कितनी अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन