Protein Rich Fruit: शरीर को दुरुस्त रखने के लिए प्रोटीन की आवश्यक्ता होती है. प्रोटीन शरीर की हर कोशिका के लिए जरूरी होता है. यह टिशूज रिपेयर में मदद करता है, मसल्स की मेंटेनेंस के साथ ही इम्यूनिटी बेहतर करता है सो अलग. वहीं, शरीर को एंजाइम्स और हार्मोन्स को प्रोड्यूस करने के लिए भी प्रोटीन की जरूरत होती है. ऐसे में यहां जानिए किस फल को खाने पर शरीर को सबसे ज्यादा प्रोटीन मिलता है. इस फल को आप भी अपनी डाइट (Protein Rich Diet) का हिस्सा बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें- पुरुषों को मिलते हैं कद्दू के बीज खाने पर ये 5 बड़े फायदे, जानेंगे तो आज से ही खाना कर देंगे शुरू
किस फल से मिलता है भरपूर प्रोटीन
यह फल हरे या पीले रंग का दिखता है और अंदर से सफेद या गुलाबी होता है. हम बात कर रहे हैं अमरूद की. एक कप अमरूद (Guava) से 4.2 ग्राम प्रोटीन मिलता है. अमरूद प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत है और इसे खाने पर शरीर दुरुस्त रहने लगता है. लेकिन, अमरूद के फायदे (Guava Benefits) यहीं तक सीमित नहीं हैं. अमरूद फाइबर, पौटेशियम और विटामिन सी से भी भरपूर होता है. इसे खाने पर शरीर को कई फायदे मिलते हैं –
- अमरूद पाचन को दुरुस्त रखता है.
- अमरूद में पौटेशियम की भरपूर मात्रा होती है जिससे यह गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करता है.
- अमरूद खाने पर ब्लड शुगर भी कंट्रोल होता है.
- वजन कम करने के लिए भी अमरूद खाया जा सकता है.
- इस फल को खाने पर दिल की सेहत अच्छी रहती है.
- अमरूद स्किन और बालों को दुरुस्त रखता है.
इन फलों से भी मिलता है प्रोटीन
ब्लैकबेरीज – एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर ब्लैकबेरीज फाइबर की भी अच्छी स्त्रोत है. 1 कप ब्लैकबेरीज से शरीर को 2 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है.
कीवी – एक कप कीवी खाने पर शरीर को 2 ग्राम प्रोटीन मिलता है. कीवी खाने पर पाचन अच्छा रहता है और इससे शरीर को विटामिन सी भी मिलता है.
चेरीज – एक कप चेरीज में 1.6 ग्राम तक प्रोटीन होता है. यह एक्सरसाइज के बाद मसल रिकवरी में मदद करती हैं.
केला – एक मध्यम आकार के केले से शरीर को 1.3 ग्राम से 1.6 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है. केले (Banana) पौटेशियम से भरपूर होने के चलते हार्ट हेल्थ को भी अच्छा रखते हैं.
रैस्पबेरीज – फाइबर और विटामिन सी से भरपूर रैस्पबेरीज में भी प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है. एक कप रैस्पबेरीज खाने पर शरीर को 1.5 ग्राम तक प्रोटीन मिल जाता है.
यह भी पढ़ें – गुर्दे की बीमारी का सबसे बड़ा संकेत क्या है? यहां जानिए किडनी खराब होने की शुरुआत कैसे होती है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
11 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
13 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
15 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
16 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
19 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines