Sawan Diet Rules: सावन का महीना धार्मिक आस्था के साथ-साथ खानपान में बदलाव के लिए भी जाना जाता है. इस दौरान कई लोग व्रत रखते हैं और व्रत से जुड़ी चीजें खाते हैं. हाालंकि, हमारे बड़े-बुजुर्ग कुछ खास चीजें खाने से मना करते हैं. अक्सर इसे सिर्फ धार्मिक मान्यता मान लिया जाता है, लेकिन आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही बताते हैं कि बारिश के मौसम में शरीर की पाचन क्षमता कमजोर हो जाती है. ऐसे में कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें खाने से पेट को नुकसान हो सकता है. क्या आपको इन चीजों के बारे में पता है? अगर नहीं तो यह आपके लिए मददगार साबित हो सकता है, जिससे परहेज करने की सलाह दी जाती है.
इसे भी पढ़ें- 260000 HIV मरीज सिर्फ कर्नाटक में, 7000 से ज्यादा की उम्र 25 से कम, एचआईवी के शुरुआती लक्षण पहचानने में ना करें यह गलती
नॉन वेज न खाएं
सावन में धार्मिक और साइंस के मुताबिक नॉन वेज खाना अच्छा नहीं माना जाता. इसके दो कारण हो सकते हैं पहला यह कि इन महीने में पूजा और व्रत रखा जाता है. दूसरा यह कि सावन में हैवी खाना आसानी से नहीं पचता है, जिससे कई तरह की पेट से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं. इसलिए आप मछली, मीट या चिकन को बिल्कुल छोड़ दें.
अंडे न खाएं
कुछ लोग अंडे को वेज समझते हैं, लेकिन यह नॉन वेज का एक अहम हिस्सा है. इससे ज्यादातर लोगों को परहेज करना चाहिए. अंडा खाने से भगवान नाराज होते हैं और पूजा अर्चना भी कुबूल नहीं होती. इसके अलावा, भगवान शिव को सात्विकता प्रिय है, इसलिए इस दौरान अंडे को छोड़ देने से फल अच्छा मिलता है.
लहसुन प्याज से परहेज
कई लोग सावन में लहसुन और प्याज खाने से बचते हैं. साइंस के नजरिए से देखें तो इन दोनों को खाने से मुंह में बदबू आती है. इससे परेशानी पैदा होती है और अगर साइंस के नजरिए से देखा जाए तो यह एक तरह का तामसिक खाना माना जाता है. इससे मन में गुस्सा करने की इच्छा पैदा होती है और शिव जी भी नाराज होते हैं.
शराब से दूरी
शराब से दूरी बिना सावन के भी बना लेनी चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो लिवर खराब हो जाएगा और आपको हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा, सावन में शराब, तंबाकू या नशीली चीजों से दूरी बना लेना अच्छा माना जाता है. धार्मिक आधार पर कहा जाता है कि नशा इंसान के काम करने और सोचने की क्षमता को इफेक्ट करता है.
सावन में क्या खाना बेहतर माना जाता है?
सावन में आप हल्की और व्रत से जुड़ी चीजें खा सकते हैं. बेहतर होगा कि आप फ्रेश खाना बनाएं और मूंग दाल या हल्की खिचड़ी जैसी चीजें शामिल करें. मौसमी फल खाना अच्छा हो सकता है और अगर आपको पेट से जुड़ी समस्या है तो आपको दही खा लेना चाहिए. व्रत रखने वाले पानी को भरपूर मात्रा में पिएं, ताकि गर्मी से बचा जा सके.
इसे भी पढ़ें- किडनी सही से कर रही है काम या नहीं? घर पर इन 5 आसान तरीकों से करें खुद पता
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें.
संबंधित खबरें
घुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
6 mins agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 hr agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
17 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
21 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
22 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
22 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines