Iron Deficiency: शरीर को आयरन की एक नहीं बल्कि कई कामों के लिए जरूरत होती है. आयरन एक ऐसा खनिज है जो शरीर की ग्रोथ और डेवलपमेंट के लिए जरूरी होता है. शरीर हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन का इस्तेमाल करता है. हीमोग्लोबिन ऐसा प्रोटीन है जो रेड ब्लड सेल्स में पाया जाता है और फेफड़ों से लेकर शरीर के हर एक हिस्से तक ऑक्सीजन पहुंचाता है. आयरन मायोग्लोबिन के प्रोडक्शन के लिए भी जरूरी है जो मसल्स तक ऑक्सीजन लेकर जाता है. वहीं, शरीर कुछ हार्मोन बनाने के लिए भी आयरन का इस्तेमाल करता है. ऐसे में शरीर में आयरन की कमी (Iron Ki Kami) होने पर अनीमिया (Anemia) यानी खून की कमी हो जाती है. इस कमी को पूरा करने के लिए खानपान में आयरन से भरपूर चीजें शामिल की जा सकती हैं जिनका जिक्र डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके कर रही हैं.
आयरन से भरपूर फूड्स | Iron Rich Foods
इंस्टाग्राम पर जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके का अपना अकाउंट है जिसपर वे अक्सर ही सेहत से जुड़े टिप्स वगैरह साझा करती रहती हैं. अपने ऐसे ही एक पोस्ट में डॉ. शालिनी ने खानपान की उन चीजों का जिक्र किया है जिनमें आयरन भरपूर मात्रा में होता है. डॉ. शालिनी का कहना है कि शरीर में हर समय दर्द रहना, थकान होना, सिर का दर्द या चक्कर की दिक्कत खून की कमी (Khoon Ki Kami) के कारण हो सकती है और खून की कमी की सबसे बड़ी वजह है शरीर में आयरन की कमी. ऐसे में आयरन से भरपूर चीजें डाइट में शामिल कर ली जाएं तो दवाइयों के बिना भी शरीर को आयरन मिल जाता है.
यह भी पढ़ें – किस सूखे मेवे को खाकर आती है अच्छी नींद? एक्सपर्ट ने बताया इस Dry Fruit का नाम
सहजन के पत्ते – डॉक्टर का कहना है कि सहजन के पत्ते आयरन का भंडार होते हैं. इन पत्तों को सुपरफूड भी कहा जाता है. रोजाना सहजन के पत्ते खाए जाएं तो शरीर की आयरन की कमी पूरी हो जाती है.
काले तिल – आयरन की कमी पूरी करने के लिए काले तिल खाए जा सकते हैं. सिर्फ 100 ग्राम काले तिल से 15 एमजी तक आयरन शरीर को मिल जाता है.
राजगिरा – खानपान में राजगिरा को भी शामिल किया जा सकता है. राजगिरा भी आयरन का अच्छा स्त्रोत (Iron Source) है. इसे गेंहू की जगह पर खाया जा सकता है.
डार्क चॉक्लेट – टेस्टी डार्क चॉक्लेट शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे देती है. डार्क चॉक्लेट खाने पर शरीर को अच्छी मात्रा में आयरन मिल जाता है.
अंडा – सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि अंडे आयरन का भी स्त्रोत होते हैं. अंडे का पीला भाग आयरन और विटामिन बी12 से भरपूर होता है.
चुकुंदर – आयरन से भरपूर चुकुंदर (Beetroot) आपको भरपूर मात्रा में आयरन देगा. इसे रोजाना खाया जा सकता है.
अनार – डॉक्टर का कहना है कि अनार खून बढ़ाने वाला फल है और इसे रोजाना खाना चाहिए.
यह भी पढ़ें – सीने में दर्द ही नहीं बल्कि ये 5 लक्षण भी बन सकते हैं हार्ट अटैक की वजह, वक्त रहते पहचानें इस तरह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
2 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
17 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
20 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
21 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
22 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
22 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines